पुलिस ने किए यात्रा मार्गों का रूटडायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबंधक

पुलिस ने किए यात्रा मार्गों का रूटडायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबंधक
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी अभिनंदन।
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं घटनामुक्त सम्पन्न कराना लक्ष्य: एसएसपी

सहारनपुर। 21 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण एवं कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत  लेकर रूट डायवर्जन के मद्देनजर सभी मार्गों की मैपिंग कर ली है तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी सभी प्रबंध कर लिए हैं।

उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्गों का मैपिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन, सैक्टर एवं जोन व्यवस्था, अस्थायी पुलिस चैकियां तथा मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की जा रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर कांवड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा इसका उपयोग सामान्य यातायात के लिए किया जाएग।

एसएसपी ने बताया कि महानगर सहित जनपद के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रकाश एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।  लगभग 250 अतिरिक्त कैमरों के साथ समर्पित कंट्रोल रूम से सतत निगकरानी की जायेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि, ऊंची झांकियां, स्टंटबाजी एवं संशोधित साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया की 24 घंटे निगरानी तथा सेवा शिविरों में स्वच्छ भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर पुलिस का लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं घटनामुक्त सम्पन्न कराना है।