• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांवड़ यात्रियों को उत्तराखंड की सीमा पर नहीं घुसने देगी पुलिस, बनाई गई फुल प्रूफ रणनीति

  • July 15, 2021
कांवड़ यात्रियों को उत्तराखंड की सीमा पर नहीं घुसने देगी पुलिस, बनाई गई फुल प्रूफ रणनीति
  • कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रतिबंधित किए गए कांवड़ मेले में यात्रियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने सभी सीओ और थाना-कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक कर यात्रियों को रोकने की फुल प्रूफ रणनीति बनाई।

हरिद्वार। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रतिबंधित किए गए कांवड़ मेले में यात्रियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बुधवार को जनपद के सभी सीओ और थाना-कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक कर यात्रियों को रोकने की फुल प्रूफ रणनीति बनाई। तय हुआ है कि रोक के बावजूद गांव-देहात के रास्तों से हरिद्वार आने वाले यात्रियों के वाहन सीज कर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो हरिद्वार की सीमाएं भी सील की जाएंगी। वहीं, डीजीपी ने कहा कि 24 जुलाई से सीमा पर सख्ती की जाएगी।

पुलिस लाइंस रोशनाबाद के सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर से आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार ने कांवड़ मेला स्थगित करने का निर्णय लिया है। कांवड़ मेले में देश के कोने-कोने से शिवभक्त हरिद्वार आते हैं। एसएसपी ने कहा कि यात्रियों को रोकने के लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बार्डर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एसएसपी ने एसपी क्राइम पीके राय, एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल व एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को निर्देशित किया कि वह समय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों से बार्डर मीटिंग आयोजित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। साथ ही, रोक के बावजूद हरिद्वार आने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के वाहनों को सीज किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि सीज होने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थलों का समय से चयन कर लिया जाए। एसएसपी ने कहा कि बार्डर प्वाइंट्स पर अनुभवी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए।

कांवड़ यात्रियों की बुकिंग न लें ट्रैवल्स एजेंसियां: सीओ

कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने के चलते सीओ यातायात विजेंद्र डोभाल ने बुधवार को यातायात पुलिस लाइन कमल दास कुटिया में टूर एंड ट्रैवल्स व बस यूनियन हरिद्वार के ऑपरेटरों की बैठक ली। इस दौरान सीओ ने उन्हें कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए कहा कि गैर राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों की बुकिंग न ली जाए। कारोबारियों व यूनियन पदाधिकारियों ने व्यवस्था का पालन करने और सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में यातायात निरीक्षक प्रथम विकास पुंडीर सहित ट्रैवल्स कारोबारी व यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेन और बसों में पंपलेट बांटेगी पुलिस

कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने की जानकारी दूसरे राज्यों तक पहुंचाने के लिए पुलिस रोडवेज बसों और ट्रेनों में पंपलेट बांटेगी। इन पंपलेट में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने की जानकारी के साथ ही मेले में दूसरे राज्यों के यात्रियों से हरिद्वार न आने की अपील भी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पंपलेट प्रकाशित कराए जा रहे हैं।

-डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सीमाओं पर पुलिस बल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 24 जुलाई से ही सीमाओं पर सख्ती शुरू कर दी जाएगी। हरिद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीमाओं और देहात से आने वाले रास्तों पर चेकिंग शुरू की जाएगी।

 

Post navigation

Prev
Next
श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बदनाम करने के लिए…

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बदनाम करने के लिए…

  • June 16, 2026
‘ED पार्टी’ लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है, एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है: संजय सिंह

‘ED पार्टी’ लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है, एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है: संजय सिंह

  • June 16, 2026
UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान! मायावती की बैठक से आई ये बड़ी जानकारी

UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान! मायावती की बैठक से आई ये बड़ी जानकारी

  • June 16, 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, लागू हुआ नया नियम

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, लागू हुआ नया नियम

  • June 16, 2026
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? सरकार ने बता दी तारीख

कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? सरकार ने बता दी तारीख

  • June 16, 2026
19 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार और राजस्थान तक बारिश की संभावना

19 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार और राजस्थान तक बारिश की संभावना

  • June 16, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बदनाम करने के लिए… June 16, 2026
  • ‘ED पार्टी’ लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है, एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है: संजय सिंह June 16, 2026
  • UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान! मायावती की बैठक से आई ये बड़ी जानकारी June 16, 2026
  • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, लागू हुआ नया नियम June 16, 2026
  • पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला, सांसद, विधायक दिल्ली तलब, राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट June 16, 2026
  • भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, नीट एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला June 16, 2026
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? सरकार ने बता दी तारीख June 16, 2026
  • 19 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार और राजस्थान तक बारिश की संभावना June 16, 2026
  • ईरान को 300 अरब डॉलर देने की बात पर बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले – ‘ये झूठ है, ईरान कभी नहीं…’ June 16, 2026
  • गहलोत के बीजेपी पर प्रतिबंध वाले बयान पर सियासत तेज, घनश्याम तिवाड़ी का कांग्रेस पर तीखा हमला June 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021