पुलिस ने किया आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने किया आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए सट्टेबाज एवं जानकारी देते एसएसपी।

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर सट्टेबाजों को दबोचकर उनके कब्जे से लाखों रूपए की नगदी, दो कार, एक केलकुलेटर, तीन रजिस्टर व 15 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरसावा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, उपनिरीक्षक राममेहर सिंह व उपनिरीक्षक सौरभ यादव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले सात सट्टेबाजों मनोज कुमार पुत्र मानसिंह व धीरज कुमार पुत्र पुरूषोत्तम कुमार निवासीगण महादेव कालोनी थाना यमुनानगर शहर जिला यमुनानगर हरियाणा, अजय कुमार व विशाल कुमार पुत्रगण रविंद्र कुमार निवासीगण मुंडा माजरा यमुना नगर थाना यमुना नगर हरियाणा, उत्तम कुमार पुत्र दुष्यंत कुमार निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना गढ़ी पुख्ता जिला शामली, अर्शदीप पुत्र वीरेंद्र कुमार व धर्मपाल निवासी रूपचंद निवसीगण जम्मू कालोनी यमुनानगर गांधी नगर जिला यमुना नगर हरियाणा को रायपुर रोड देहरादून अम्बाला हाइवे बाबा दा ढाबा के पास खाली पड़ी जगह में खड़ी दो गाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख 27 हजार रूपए की नगदी, दो गाड़ी संख्या होंडा आमेज एचपी-17एफ-6134 व क्रेटा संख्या-एचआर-02बीबी/ 1733, 1 केलकुलेटर, 3 रजिस्टर व 15 मोबाइल फोन7 बरामद कर लिए। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि दबोचे गए सट्टेबाजों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब क्रिकेट/ आईपीएल के मैच होते हैं तो हम लोगों आॅनलाईन सट्टे लगवाते हैं जिससे हमारी मोटी कमाई होती है। बरामद नगदी सट्टेबाजी से हासिल की गई थी। पुलिस ने आरोपियों का जुआ अधिनियम की धारा-3/4 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply