‘जिस भाव से मुसलमान को…’, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

‘जिस भाव से मुसलमान को…’, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
नितिन गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार (1 मई, 2026) को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित भव्य मजदूर दिवस महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने देश में जरूरतमंद लोगों के लिए रोजगार निर्माण करने और बेरोजगारी को खत्म करने को लकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि गरीब-गरीब होता है, उसकी कोई जाति, धर्म, पंथ या भाषा नहीं होती है. जो पेट्रोल-डीजल और गैस जिस भाव में हिंदू को मिलता है, उसी भाव में वो मुसलमान को भी मिलता है, जिस भाव में मुसलमान को गैस सिलेंडर मिलता है, हिंदू को भी उसी भाव में मिलता है और हमारी जो मुख्य समस्या अगर कोई है, तो वो गरीबी, भूखमरी और बेरोजगारी है.

उन्होंने कहा कि ये जात-पात की बात करके कुछ भी नहीं होता है और जो लोग बहुत ज्यादा जाति का झंडा उठाकर चलते हैं, मैंने उनके जैसे ढोंगी नेता कई देखे हैं. इसलिए मैंने कहा कि जो करेगा जात की बात, उसको कसकर मारूंगा लात. उन्होंने आगे कहा, ‘पूरा नागपुर मेरा है, जो मुझे वोट वो भी मेरा है और जो मुझे वोट नहीं देगा, वो भी मेरा है.’

मैंने काम करते समय कभी भेदभाव नहीं कियाः गडकरी

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैंने कभी भी इस बात की चिंता नहीं की है कि उत्तर नागपुर ने मुझे 15 हजार वोटों से पीछे रखा है. मैं काम करते समय यह नहीं देखता कि मुझे पूर्व नागपुर ने एक लाख से ज्यादा की लीड दी है, तो मैं अपना ज्यादा फंड उधर ही खर्च करता हूं, मैं हर तरफ बराबर से देखता हूं. मैंने कभी भी काम करते समय कभी भेदभाव नहीं किया.’

लोगों को समझाने के लिए और मेहनत करने की जरूरतः गडकरी

उन्होंने कहा, ‘हमें लोगों को समझाने और बताने में और मेहनत करने की जरूरत है. हमारे कार्यकर्ताओं को और भी ज्यादा लोगों तक जाना चाहिए. एक तरफ हम अच्छा काम करेंगे, तो दूसरी तरफ हमारी बुराई करने वाले भी लोग हैं और अगर वे बुराई करेंगे तो उन्हें वोट कैसे मिलेंगे. वो तो अपनी बात कहेंगे ही.’

Leave a Reply