पुलिस ने नशा तस्कर सहित दो को गिरफतार किया, अवैध स्मैक व चोरी का मोटर बरामद

पुलिस ने नशा तस्कर सहित दो को गिरफतार किया, अवैध स्मैक व चोरी का मोटर बरामद
चारी के आरोप मे गिरफतार व्यक्ति

नकुड 3 जुलाई इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने आप्रेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे 65 ग्राम स्मैक बरामद की है।

कोतवाल देवेश शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे आप्रेशन सवेरा के अंतर्गत अंबेहेटा पुलिस चोकी के कार्यवाहक प्रभारी उपनिरिक्षक रणवीर शर्मा पुलिस बल के सा थ चैकिंग करते हुए अंबेहेटी रोड पर एक व्यक्ति को गिरफतार किया । गिरफतार व्यक्ति की पहचान हाशिम पहलवान ुपत्र सलामूु निवासी घाटमपुर के रूप मे हुई।

आरोपी की तलाशी मे पुलिस को उसके कब्जे से 65 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलेक्टरोनिक कांटा बरामद किया हैं । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायलय मे पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया । पुलिस का कहना है कि आरोपी हाशिम का अपराधिक रिकार्ड रहा है । उसके खिलाफ जनपद के बिहारीगढ, मिर्जापुर व गंगोह व नकुड थानो मे एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

इसके अलावा पुलिस ने दावा किया कि अंबेहेटा मे 2 जुलाई को हुई चोरी की एक घटना का अनावरण कर किया गया हैं पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को अंबेहेटा निवासी तौययब पुत्र गुफरान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके भाई के निर्माणाधीन प्लाट से सबमर्सिबल मोटर व केबिल चोरी होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि अंबेहेटा के बिजलीघर के पास से एक व्यक्ति को शाहनवाज उर्फ अब्बल अब्बल निवासी अंबेहेटा को गिरफतार किया गया है। जिसके कब्जे से सबमर्सिबल पंप की एक मोटर व 25 मीटर केबिल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।