पंजाबी समाज का रिफ्यूजी-पाकिस्तानी कहने पर लगाई जाए रोक: नारंग
सहारनपुर। पंजाबी समाज एवं व्यापारी समाज ने वरिष्ठ पंजाबी नेता राधेश्याम नारंग ने कहा कि पंजाबी समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी जैसे शब्दों से संबोधित किए जाने पर रोक लगाने के लिए कानून बनाए जाने की मांग को लेकर समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे देश के पंजाबी समाज को साथ लेकर संघर्ष किया जाएगा।
कंपनी गार्डन स्थित दीपावली पार्क में एकता मॉर्निंग परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंजाबी समाज एवं व्यापारी समाज ने वरिष्ठ पंजाबी नेता राधेश्याम नारंग का पगड़ी पहनाकर, पुष्पमाला एवं पंजाबी रतन स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य सम्मान किया।
इस अवसर पर राधेश्याम नारंग ने कहा कि वह पंजाबी समाज के स्वाभिमान में कभी कमी नहीं आने देंगे और उनके खून का कतरा-कतरा समाज के हित में समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा पहनाई गई इस पगड़ी की लाज वह जीवनभर निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाबी समाज को रिफ्यूजी या पाकिस्तानी जैसे शब्दों से संबोधित किए जाने पर रोक लगाने के लिए कानून बनाए जाने की मांग को लेकर समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे देश के पंजाबी समाज को साथ लेकर संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एकता मॉर्निंग परिवार के प्रधान कपिल मल्होत्रा ने कहा कि राधेश्याम नारंग पंजाबी समाज के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि नारंग इस सम्मान के वास्तविक हकदार हैं। इस अवसर पर कमल मल्होत्रा, मुकेश मनचंदा, धीरज परूथी, सतपाल गाबा, तुलसी बत्रा, खैराती लाल अरोड़ा, शिव कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम वाधवा, यशपाल डाबर, प्रेम नाथ, राजू सुखीजा, ओपी जैन, मनोहर लाल बाठला, नरेश तनेजा, मांडी सेठी, विनय दाहुजा, अनिल छाबड़ा, सुनील अरोड़ा, आशुतोष बत्रा, सुनील चुग, सुभाष धमीजा, नरेश मक्कड़, विनीत कर्णवाल, संजय कर्णवाल, ललित पोपली, राजीव भारती, पुष्पेंद्र नारंग, कृष्ण लाल गुंबर, विनोद अनेजा, मुरली खन्ना, मदन लाल नारंग, दिनेश चावला, गगन कर्णवाल, विकास कर्णवाल, पूरण फुटेला, रोहित नारंग, सार्थक नारंग सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
