शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में जनजातीय गौरव दिवस के उत्सव सप्ताह व संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में जनजातीय गौरव दिवस के उत्सव सप्ताह व संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह  [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 28-11-2023 दिन मंगलवार को स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उत्सव सप्ताह व संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं द्वारा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता श्री बिरसा मुंडा पर एक चर्चा व संविधान की भूमिका और महत्व पर एक विशेष चर्चा की गई। इस चर्चा में विधि विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमे जानवी राठौर, शाफिया, सक्षम चौधरी, कृतिका गुप्ता आदि छात्रों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता श्री बिरसा मुंडा की निडर शख्सियत व ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक सशक्त विद्रोह की रणनीतियों के विषय में जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात सभी छात्र एवं छात्राओं ने संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए देश के प्रति उनके योगदान व उनके कार्यों को याद किया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने उनके जीवन के संबंध में विचारों को प्रकट किया और इस पर अपने-अपने विचार प्रकट किये।.

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और सभी को संविधान का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भी इस चर्चा में भाग लेने वाले सभी छात्रों व आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के संविधान के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने और संवैधानिक मूल्यों का प्रचार करने के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं को पूर्ण प्रयास करना चाहिए।

इस संविधान दिवस के आयोजन में विधि विभाग के डा. उस्मान खान, रविकांत दीक्षित, अर्जुन सिंह, रजत बजाड, मिस जैनब खान ने सभी छात्रों को प्रोत्साहन दिया। अंत में शक्ति सिंह ने उपस्थित सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे