कृषि बिल पर देश के किसानों को गुमराह करने में लगे विपक्षी दल: देवेंद्र निम

कृषि बिल पर देश के किसानों को गुमराह करने में लगे विपक्षी दल: देवेंद्र निम
  • देवबंद: रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने और समाज के हित में विकास कार्य किए हैं। विपक्षी दल कृषि बिलों के नाम पर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

देवबंद [24CN] : मंगलवार को साखन कला गांव में आयोजित किसान चैपाल को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि बिलों में संशोधन कर किसानों के हित में कार्य किया है। कृषि बिल में संशोधन के बाद देश के किसान अपने मन मुताबिक अपनी फसलों को किसी भी स्थान पर बेच सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया देश के विपक्षी दल भाजपा की छवि खराब करने के उद्देश्य से तरह तरह के षड्यंत्र रच किसानों और आम जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। देश की जनता का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में बना हुआ है।

मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी ने कहा किसान और नौजवान के हित में योगी सरकार हर मोर्चे पर कार्य कर रही है। नागल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पोपिन चैधरी और हरीश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति का पड़ोसी देश भी लोहा मानने हैं परिणाम स्वरूप चीन और पाकिस्तान आज चारों खाने चित हुए पड़े हैं। उपरांत विधायक ने गांव में बनी आरसीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर रजनीश शर्मा, चैधरी देव कुमार, मोनू शर्मा, पवन त्यागी, विजयपाल चैधरी आदि मौजूद रहे

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे