• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

‘साफ्ट हिंदुत्व’ की राह पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पहली बार करेंगे रामलला का दर्शन; सपने में आते हैं श्रीकृष्ण

  • January 4, 2022
‘साफ्ट हिंदुत्व’ की राह पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पहली बार करेंगे रामलला का दर्शन; सपने में आते हैं श्रीकृष्ण
विज्ञापन
विज्ञापन
  • UP Chunav 2022 समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों नई हवा है नई सपा है. का नारा बुलंद करते मठ-मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। उनकी इस नई राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव रामनगरी अयोध्या होगी। खिलेश यादव ने साफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़ ली है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी की जोरदार तैयारी में लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं पर भी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुके अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण अब रोज आ रहे हैं, इसी के साथ ही उनका आठ या नौ को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने का भी कार्यक्रम तय हो गया है। अखिलेश यादव ने साफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़ ली है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों ‘नई हवा है, नई सपा है.’ का नारा बुलंद करते मठ-मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। उनकी इस नई राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव रामनगरी अयोध्या होगी। यह इस कारण भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह पहली बार वह रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं। आठ व नौ जनवरी को प्रस्तावित अयोध्या के दो दिवसीय दौरे में उनका रात्रि प्रवास भी है। उनके रामलला के दर्शन की प्रबल संभावना इसलिए भी है, क्योंकि भाजपा लगातार राम मंदिर का मुद्दा उछालकर सपा के लिए कठघरा बनाने के प्रयास में है तो अखिलेश भी ‘साफ्ट हिंदुत्व’ की राह पर तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में अयोध्या के पुराने विवाद और इतिहास के पन्ने बार-बार पलटकर भाजपा इसे गर्माए रखना चाहती है। राम मंदिर निर्माण का श्रेय खुद लेते हुए सपा पर सवाल लगभग हर मंच से उठाए जा रहे हैं। इस राजनीति और रणनीति को समझ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही अपनी नई राजनीतिक दिशा तय कर चुके हैं। सत्ताधारी दल के इन प्रश्नों का उत्तर हाल ही में खुलकर उन्होंने यूं दिया कि सपा की सरकार होती तो राम मंदिर अब तक बन चुका होता। अब उन्होंने अयोध्या भ्रमण का भी कार्यक्रम बना लिया है। वह आठ जनवरी को वहां पहुंचेंगे। रात्रि प्रवास कर नौ को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बीच सपा मुखिया रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यदि इस बार रामलला का दर्शन करते हैं तो यह पहली बार होगा। अयोध्या में रात्रि प्रवास भी पहला ही होगा। यूं तो तमाम नेता प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अखिलेश पर सबकी निगाहें इसलिए भी हैं कि चुनाव नजदीक है और अयोध्या से जुड़े बड़े घटनाक्रमों के एक सिरे पर भाजपा तो दूसरे पर सपा खड़ी रही। वह घटनाक्रम देश की राजनीति को प्रभावित करते रहे हैं।

बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन की कमान संभालने के बाद अखिलेश ने अपनी रणनीति को पूरी तरह बदला है। ध्रुवीकरण की किसी भी धार को कुंद करने के प्रयास में वह साफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़े हुए हैं, ताकि सपा की धर्मनिरपेक्षता वाली छवि को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। यही वजह है कि पिछले वर्ष जनवरी में चित्रकूट के लक्ष्मण पहाड़ी मंदिर गए और कामदगिरि की परिक्रमा भी की। पिछले महीने रायबरेली जाते समय हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के मंदिर में पूजन किया। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत अब अयोध्या जा रहे हैं। विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सपा अध्यक्ष समाजवादी विजय रथ यात्रा से अयोध्या पहुंचेंगे और जिले के ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए जनसभाएं भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरे भी सपने में आते हैं श्रीकृष्ण’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य की पार्टी अध्यक्ष को लिखी गई चिट्ठी पर तंज करते हुए कहा कि मेरे भी सपने में श्रीकृष्ण आते हैं और कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद बन रही समाजवादी सरकार प्रदेश में रामराज्य लाने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कई जगह की मैंने तस्वीर देखी है, चाउमिन के ठेलों पर भी जन विश्वास यात्रा से ज्यादा भीड़ होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
‘लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना…’, सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच

‘लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना…’, सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच

  • October 24, 2026
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’

  • October 24, 2026
‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

  • October 24, 2026
अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां

अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां

  • October 24, 2026
चीन के मुद्दे पर खरगे ने PM मोदी से पूछे 3 बड़े सवाल, कहा- देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा?

चीन के मुद्दे पर खरगे ने PM मोदी से पूछे 3 बड़े सवाल, कहा- देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा?

  • October 24, 2026
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट

  • October 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • झांसी में महिला की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया October 24, 2026
  • एटा में 21 दिन के धरने का समापन, विधायक ने आशाओं को मिठाई खिलाई October 24, 2026
  • ‘लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना…’, सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच October 24, 2026
  • अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’ October 24, 2026
  • ’10 हजार करोड़ का नुकसान’, दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर October 24, 2026
  • ‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई October 24, 2026
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में शूटर्स को मिली बाहरी मदद October 24, 2026
  • अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां October 24, 2026
  • चीन के मुद्दे पर खरगे ने PM मोदी से पूछे 3 बड़े सवाल, कहा- देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा? October 24, 2026
  • दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट October 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021