• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक, कर्नाटक में सामने आए दो मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

  • December 2, 2021
भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक, कर्नाटक में सामने आए दो मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
  • देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। साथ ही देश के कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां अभी 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की चिंता के चलते भारत सरकार पहले से अधिक सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं। आइसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के INSACOG संघ के जीनोम अनुक्रमण प्रयास के माध्यम से कर्नाटक में अब तक ओमिक्रोन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोरोना को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है।

देश में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं, जहां अभी 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं। देश के 55 फीसद मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं। देश में इस वक्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

टीकाकरण की जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज लगा चुके हैं। 84.3 फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 45.92फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं।

संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70 फीसद मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज की गई है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- “जनता का गुस्सा बढ़ा तो PM मोदी एक साल भी नहीं टिकेंगे”

इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- “जनता का गुस्सा बढ़ा तो PM मोदी एक साल भी नहीं टिकेंगे”

  • June 8, 2026
राम मंदिर के चढ़ावे पर सियासत तेज: अखिलेश के आरोपों से मचा बवाल, चंपत राय ने दी सफाई

राम मंदिर के चढ़ावे पर सियासत तेज: अखिलेश के आरोपों से मचा बवाल, चंपत राय ने दी सफाई

  • June 8, 2026
राम मंदिर का दरवाजा किधर है…? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल

राम मंदिर का दरवाजा किधर है…? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल

  • June 8, 2026
INDIA गठबंधन की आज अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा; राहुल, ममता और अखिलेश समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

INDIA गठबंधन की आज अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा; राहुल, ममता और अखिलेश समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

  • June 8, 2026
‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

  • June 7, 2026
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें

मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें

  • June 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: के.एल. अरोड़ा June 8, 2026
  • पर्यावरण संरक्षण को कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान June 8, 2026
  • सिखों पर हमले की निंदा, की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग June 8, 2026
  • डीआरयूसीसी की बैठक में सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने पर किया गया विचार-विमर्श June 8, 2026
  • शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण June 8, 2026
  • 14 जून को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित: चौ. नीरपाल June 8, 2026
  • पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का सहारा बना गुर्जर भवन June 8, 2026
  • TMC में टूट के बीच ममता बनर्जी का विपक्षी दलों को बड़ा संदेश, बोलीं- ‘इंडिया गठबंधन चाहे तो मुझे Utilize कर सकता है’ June 8, 2026
  • जिलाधिकारी ने अपरजिलाधिकारी को उपनिबंधन कार्यालय के लिये नये स्थलो का निरिक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये June 8, 2026
  • उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसएसपी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, लिया गया सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा June 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021