• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश के कई राज्यों में डेंगू और मलेरिया का कहर, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे मामले

  • October 4, 2021
देश के कई राज्यों में डेंगू और मलेरिया का कहर, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे मामले
  • यूपी के ज्यादातर जिलों में लगभग हर दिन मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन इसके लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसके लिए प्रशासन आस-पास के इलाकों में गंदे नालों की साफ-सफाई करवा रहा है ताकि मच्छर पनप ना पाएं।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के साथ डेंगू और मलेरिया पांव पसार रहा है। देश के कई हिस्सों में डेंगू और मलेरिया का कहर जारी है। सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे हैं। यहां ज्यादातर जिलों में लगभग हर दिन मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन इसके लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसके लिए प्रशासन आस-पास के इलाकों में गंदे नालों की साफ-सफाई करवा रहा है ताकि मच्छर पनप ना पाएं।

बरेली में डेंगू और मलेरिया का कहर

बरेली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। शनिवार को यहां डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों का कुल आंकड़ा 64 तक पहुंच गया है, वहीं तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा मलेरिया के केस भी बढ़ रहे हैं। शनिवार को 487 लोगों की जांच की गई, जिसमें से छह में मलेरिया की पुष्टि हुई।

फतेहाबाद में डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के बढ़े मामले

हरियाणा के फतेहाबाद में डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। नागरिक अस्पतालों और निजी अस्पतालों दोनों जगह मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार देर शाम को यहां डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिले में अब डेंगू के इस साल 26 केस, मलेरिया के दो व चिकनगुनियां के पांच केस आए हैं।

लखनऊ में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

लखनऊ में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रविवार को सात नए मरीज मिले हैं। वहीं 1178 घरों में लार्वा की जांच की गई। करीब दो महीने से शहर में वायरल फीवर और डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसके चलते शहर को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। पिछले तीन वर्षों में डेंगू के हाटस्पाट रहे क्षेत्रों में अधिक ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
ममता के कालीघाट ऑफिस पहुंची सीआईडी टीम, पूर्व टीएमसी विधायक सब्यसाची दत्ता को आठ दिन की पुलिस कस्टडी

ममता के कालीघाट ऑफिस पहुंची सीआईडी टीम, पूर्व टीएमसी विधायक सब्यसाची दत्ता को आठ दिन की पुलिस कस्टडी

  • June 9, 2026
‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

  • June 9, 2026
MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट किए जाने पर दिग्विजय सिंह बोले, ‘मैंने सुना है कि…’

MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट किए जाने पर दिग्विजय सिंह बोले, ‘मैंने सुना है कि…’

  • June 9, 2026
PM Modi की NDA CMs के साथ होगी बैठक, Viksit Bharat और वेस्ट एशिया संकट पर अहम चर्चा संभव

PM Modi की NDA CMs के साथ होगी बैठक, Viksit Bharat और वेस्ट एशिया संकट पर अहम चर्चा संभव

  • June 9, 2026
CM योगी का अयोध्या से बड़ा संदेश, बोले- भारत विरोधियों के लिए नहीं है यह भूमि

CM योगी का अयोध्या से बड़ा संदेश, बोले- भारत विरोधियों के लिए नहीं है यह भूमि

  • June 9, 2026
‘PDA की वजह से सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया’, अखिलेश के करीबी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

‘PDA की वजह से सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया’, अखिलेश के करीबी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

  • June 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नगर निगम के नए चीफ निर्माण अधिकारी का पार्षदों ने किया स्वागत June 9, 2026
  • पीएनजी को बताया सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन, बीपीसीएल ने दी विस्तार योजनाओं की जानकारी June 9, 2026
  • तीतरों पुलिस की झगड़ा व बलवा करते दो पक्षों के चार आरोपी गिरफ्तार June 9, 2026
  • मंडी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही June 9, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तहत किया इस्लामिया इण्टर कॉलेज परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण June 9, 2026
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों को सोलर पैनल की सहायता से इलैक्ट्रीसिटी जनरेशन तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में भौतिक रूप से दी गयी जानकारी June 9, 2026
  • उपनिबंधन कार्यालय को अन्यत्र ले जाने के विरोध मे तहसील पर चल रही तालाबंद हडताल पांचवे दिन भी जारी रही June 9, 2026
  • जिलाधिकारी ने किया नंदपुर गौशाला का औचक निरीक्षण June 9, 2026
  • उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया सघन निरीक्षण June 9, 2026
  • मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने किया उत्तर प्रदेश पुलिस  आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिये अयोजित परीक्षा के केंद्रों का किया निरीक्षण June 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021