गांधी व शास्त्री जयंती पर महापौर व नगरायुक्त ने चलाया स्वच्छता अभियन

गांधी व शास्त्री जयंती पर महापौर व नगरायुक्त ने चलाया स्वच्छता अभियन
  • सहारनपुर में स्वच्छता के लिए श्रमदान करते महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चैहान तथा अन्य अधिकारी और पार्षदगण।

सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चैहान सहित निगम के सभी अधिकारियों तथा पार्षदों ने आज सुबह रेलवे रोड पर डिवाइडरों से कूड़ा बीनकर बोरो में एकत्रित किया और सडक़ पर झाडू लगाकर श्रमदान किया।

झाडू लगाकर व कूड़ा बीनकर श्रमदान करने वालों में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मृत्युंजय, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा के अलावा पार्षद चैधरी वीरसेन सिद्धू, मयंक गर्ग, अहमद मलिक, रविसेन जैन, सुभाष चंद, मोहर सिंह व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व नगर निगम में महापौर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजली दी। नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्ति व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि गांधी जी सत्य व अहिंसा के आधार पर दक्षिण अफ्रीका में अनेक सफल आंदोलन चला चुके थे। वहीं प्रयोग उन्होंने यहां भी किये। उन्होंने शाश्वत सत्य की बात की। उन्होंने स्वाधीनता और स्वच्छता के अपने विचार को देश भर में फैलाने के लिए यंग इंडिया व हरिजन नामक अखबार भी निकाले। उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुए आज देश आत्म निर्भर बन रहा है। उन्होंने दोनों महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।  नगरायुक्त संजय चैहान ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने हमें सबसे बड़ी ताकत दी कि आंतरिक रुप से हम अपने आप को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि अस्त्र-शस्त्र से युद्ध जीते जा सकते हैं लेकिन शत्रु और शत्रुता से नहीं जीता जा सकता। इसके लिए व्यक्ति की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि गांधी के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक है जितने तब थे। वह जीवन में अनेक समस्याओं के समाधान का रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जब देश अन्न संकट से जूझ रहा था तब लाल बहादुर शास्त्री ने देश को हरित क्रांति का मार्ग दिखाया।  इसके अलावा अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लेखा परीक्षक अजमैन, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता यादव ने भी गांधी दर्शन और उनके सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए दोनों महापुरुषों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम निगम अधिकारियों के अलावा पार्षद चैधरी वीरसेन सिद्धू, मयंक गर्ग, अहमद मलिक, रविसेन जैन, सुभाष चंद, मोहर सिंह व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *