• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Maharashtra Road Accident: वर्धा में पुल से नीचे गिरी कार सात छात्रों की दर्दनाक मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

  • January 25, 2022
Maharashtra Road Accident: वर्धा में पुल से नीचे गिरी कार सात छात्रों की दर्दनाक मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
  • Maharashtra Road Accident बीती रात करीब साढ़े 11 बजे सेलसुरा के पास एक कार के पुल के नीचे गिरने से भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने दुर्घटना के मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा (Wardha ) के रास्‍ते सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिरने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले (BJP MLA Vijay Rahangdale) के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा बीती रात 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ। इस हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन की हालत देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है।

ऐसी जानकारी मिली है कि ये सभी छात्र सवांगी के एक मेडिकल कालेज में पढ़ते थे। मृतकों की पहचान नीरज चव्हाण, अविष्कार रहांगदाले, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति के रूप में हुई है। राहंगदाले तिरोदा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

ये हादसा उस समय हुआ जब कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सेलसुरा के पास नदी पर बने पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार पहिया वाहन पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में सात मेडिकल कालेज के छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। देवली से वर्धा आते समय सेलसुरा के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे व्‍यक्ति ने किसी जानवर को बचाने के लिए स्‍टेयरिग जोर से घुमा दिया था, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि सभी छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। रात की वजह से हादसे की सूचना देर से मिली हालांकि हादसे के समय हुई तेज आवाज को सुनकर स्‍थानीय लोग घटनास्‍थल पर दौड़ पड़े और शवों को निकालने में मदद की।

 

 

Post navigation

Prev
Next
इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

  • September 3, 2026
‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

  • September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

  • September 2, 2026
झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

  • September 2, 2026
हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021