• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

महाराष्ट्र सरकार ने CBI के आरोप को किया खारिज, कहा- देशमुख मामले की जांच में नहीं दे रहे दखल

  • November 25, 2021
महाराष्ट्र सरकार ने CBI के आरोप को किया खारिज, कहा- देशमुख मामले की जांच में नहीं दे रहे दखल
  • पिछले सप्ताह बुधवार को सीबीआइ ने बांबे हाई कोर्ट से कहा था कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित करने के लिए बेशर्मी से कोशिश कर रही है।

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने बुधवार को बांबे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के समक्ष CBI के इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की जांच में बाधा डालने की कोशिश कर रही है। राज्य की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता डैरेस खंबाटा ने कहा, देशमुख मामले में राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य सरकार ने देशमुख के खिलाफ जांच के तहत मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और पुलिस महानिदेशक संजय पांडे को सीबीआइ के समन के खिलाफ अदालत का रुख किया है। खंबाटा ने कहा, महाराष्ट्र सरकार का उनसे (देशमुख) कोई सरोकार नहीं है। कृपया जांच जारी रखें। जांच से संबंधित कुछ सामग्री सीलबंद लिफाफे में देने के सीबीआइ के फैसले पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने यह दलील दी। जस्टिस नितिन जामदार और एसवी कोटवाल की बेंच से उन्होंने कहा कि सीबीआइ को अदालत में खुले तौर पर सभी चीजें जमा करानी चाहिए।

बता दें कि पिछले सप्ताह बुधवार को सीबीआइ ने बांबे हाई कोर्ट से कहा था कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की जांच को प्रभावित करने के लिए ‘बेशर्मी’ से कोशिश कर रही है। सीबीआइ ने हाई कोर्ट को यह भी बताया कि राज्य सरकार इस मामले में मुख्य सचिव सीताराम कुंते और वर्तमान पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय को जारी समन रद करने की मांग भी कर रही है। सोमवार को ही देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मनी लांड्रिंग मामले में देशमुख को ईडी ने एक नवंबर को गिरफ्तार किया था।

सीबीआइ की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सालिसिटर जनरल अमन लेखी ने कहा था कि  राज्य सरकार मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने में असफल रही है। राज्य सरकार इस मामले में जांच शुरू करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य थी। इसके बावजूद उसने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन

  • September 3, 2026
F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

  • September 3, 2026
बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून

  • September 3, 2026
अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला

  • September 3, 2026
यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित

  • September 3, 2026
पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

  • September 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021