पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को देश में एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की मौजूदा उपलब्धता पर रिपोर्ट साझा की। सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी की सप्लाई चिंता का विषय है। सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एलपीजी की थोड़ी कमी है।