• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown in India: पंजाब, केरल, कर्नाटक समेत कई नए राज्यों में लागू की गईं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

  • April 27, 2021
Lockdown in India: पंजाब, केरल, कर्नाटक समेत कई नए राज्यों में लागू की गईं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कफ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में कल रात नौ बजे से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है

नई दिल्ली । देश में पिछले छह दिनों से कोरेाना के मामले तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए कहीं लॉकडाउन, कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। उसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। उसका असर भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या में कमी आई है। आइये जानते हैं कि देश के राज्यों में लॉकडाउन की क्या स्थिति है और उसके लिए क्या गाइडलाइन जारी की गई है।

यूपी में शनिवार और रविवार को रहेगा वीकेंड लॉकडाउन  

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) लगाने का फैसला लिया है। इसके पहले 15 मई तक पूरे प्रदेश में रविवार को साप्ताहिक पूर्ण बंदी घोषित की गई थी, जिसमें शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया गया था। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू है।

बिहार से लग सकता वीकेंड लॉकडाउन 

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिहार में 19 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। रात्रि नौ बजे से सुबह सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके पहले शॉपिंग मॉल, सिनेमाघर, स्‍टेडियम, संग्रहालय, जिम, धर्म स्‍थल आदि बंद हैं। इन्‍हें 15 मई तक बंद किया गया है। खेलकूद की गतिविधियों व सार्वजनिक आयोजनों पर भी 15 मई तक प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। पहले 18 अप्रैल तक बंद स्‍कूल-कॉलेज व कोचिंग संस्‍थान 15 मई तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्‍कूल-कॉलेज की परीक्षाएं भी स्‍थगित कर दी गईं हैं। बिहार में छोटे स्तर के लॉकडाउन की संभावना को देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसपर विचार करने के लिए मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार शाम पटना के कई भीड़भाड़ वाले इलाकों का खुद जायजा लिया।

पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन 

पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी अब बाजार रोजाना सायं 6 बजे बंद होंगे। यह फैसला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

दिल्ली में बढ़ाया गया लॉकडाउन 

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए केजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी। सभी बाजार बंद रहेंगे। इसे दौरान बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की स्थिति  

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों का देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। ये पाबंदियां 14 अप्रैल की शाम 8 बजे से लागू हो चुकी हैं जो एक मई तक जारी रहेंगी। पूरी राज्‍य में धारा 144 भी लागू कर दी गई हैं। कोरोना के मामले नहीं घटने पर संपूर्ण लॉकडाउन की भी मांग की गई है। बता दें कि एक मई तक आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पहले की तरह ही सामान्‍य रूप से जारी रहेगी, लेकिन निजी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में ग्रोसरी, सब्जियों की दुकानें, बेकरी और डेयरियां सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही खुलेंगी। इसके अलावा चिकन, मटन, अंडा और मछली बेचने वाली दुकाने के लिए भी यही आदेश है।

भोपाल समेत MP के इन पांच बड़े शहरों में बढ़ा ‘लॉकडाउन’

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल समेत छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में जारी पाबंदियों को बढ़ा दिया है। भोपाल में अब तीन मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी। वहीं, छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में ये प्रतिबंध 1 मई तक के लिए रहेगा। हालांकि सरकार ने इसे कर्फ्यू बताया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन (Lockdown) जैसी ही हैं।

हिमाचल के 4 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू 

हिमाचल के 4 जिले कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। हिमाचल में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन 

राजस्‍थान में राज्‍य सरकार ने सोमवार से 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है और यह 3 मई तक लागू रहेगा। राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अशोक गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत 3 मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा होगा। इसमें सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जिस तरह से रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदेश की सीमा पर सख्ती की जाएगी। बाहर से आने वालों को 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन 

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिला प्रशासन ने लाकडाउन पांच मई तक बढ़ा दिया है। इन जिलों में सोमवार को लाकडाउन की मियाद पूरी हो रही थी। बाकी जिलों में भी लॉकडाउन की बंदिश अभी जारी रहेगी।

हरियाणा में शाम छह बजे से दुकानें बंद   

हरियाणा सरकार एनसीआर में शामिल जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहां ज्यादा सख्ती करेगी। राज्य के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने शुक्रवार को सरकार को गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का प्रस्ताव भेजा था। फिलहाल गुरुग्राम और फरीदाबाद में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन के लिए मनोहर सरकार केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों की निगरानी की कमेटी हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, हिसार में निजी संस्थानों में शत प्रतिशत घर से काम (वर्क फ्राम होम) करने को प्राथमिकता दी जाए। हरियाणा में बाजारों को शाम 6 बजे से बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड फिलहाल लॉकडाउन नहीं  

उत्तराखंड में राज्य सरकार प्रदेश में लाकडाउन के पक्ष में नहीं है। अलबत्ता, संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक में इस पर सहमति बनी। यह भी तय किया गया कि भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाए। इसके अलावा विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 50 रखने का निर्णय लिया गया। 27 अप्रैल से 3 मई तक नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्रों और हल्द्वानी में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। उत्तराखंड के सभी जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे प्रदेश में हर रविवार साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। अलबत्ता देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्र में दो दिन यानी रविवार के साथ शनिवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है। हालांकि, शनिवार को देहरादून में आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर या संस्थान खुले रहेंगे।

गुजरात में लॉकडाउन से इंकार, कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी

गुजरात में कोरोना संक्रमण भले तेजी से फैल रहा हो लेकिन सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगेगा। रिलायंस समूह गुजरात को 400 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध करा रहा है, साथ ही सरकार भी राज्‍य में ऑक्‍सीजन, रेमडेसीविर इंजेक्‍शन, एम्‍बुलेंस तथा पर्याप्‍त बेड की व्‍यवस्‍थाएं कर रही है। मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने पिछले दिनों दाहोद में लॉकडाउन की संभावनाओं को नकार दिया। रुपाणी ने कहा जब जरुरत होगी तब लॉकडाउन किया जाएगा, हाल कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी करके हालात पर काबू पाया जा सकता है। गुजरात के 20 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे के बीच रात का कर्फ्यू लगाया गया है। शादियों में केवल 100 लोगों को अनुमति दी जाएगी। भव्य आयोजन को स्‍थगित कर दिया गया है। 30 अप्रैल तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

झारखंड में लगा लॉकडाउन 

झारखंड में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से धनबाद समेत पूरे झारखंड में आंशिक लॉकडाउन जारी है। इसकी अवधि 29 अप्रैल सुबह छह बजे तक है। इसे सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया है। इस लॉकडाउन में भी कोरोना थम नहीं रहा है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में लॉकडाउन विस्तार की घोषणा कर सकते हैं।

कर्नाटक में अगले दो हफ्ते के लिए लागू किया गया कोरोना कर्फ्यू 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कफ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में कल रात नौ बजे से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। सुबह छह बजे से दस बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं की अनुमति होगी। सुबह दस बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी। केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की अनुमति है। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खुला रखा जाएगा, लेकिन गारमेंट-कंस्ट्रक्शन को बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य में दिल्ली और महाराष्ट्र से भी तेजी से कोरोना फैल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू 

जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। बसें और मिनी बसें पचास फीसद सीटिंग क्षमता के साथ चलेंगी, बाजार भी एक दिन बंद रहेंगे और एक दिन खुलेंगे।

तमिलनाडु में लगे कड़े प्रतिबंध  

तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु सरकार ने पिछले शनिवार को रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। सरकार ने सोमवार से सिनेमाघरों और मॉलों को बंद करने सहित कड़े प्रतिबंधों की भी घोषणा की।

ओडिशा के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू

ओडिशा के 10 जिलों में पिछले 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये सभी 10 जिले छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हुए हैं। इनमें सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगड़, बलांगीर, नुआपड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट, मालकानगिरी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इन जिलों में रात 10 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

केरल में लगाए गए नए प्रतिबंध  

केरल सरकार ने कई नए प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया। इनमें दो हफ्ते के लिए रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू शामिल है। केरल सरकार ने भी कुछ महत्वूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मद्देनजर सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, क्लब, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एंटरटेंटमेंट पार्क्स और बार बंद कर दिए गए हैं और इन्हें राज्य सरकार के अगले आदेश तक खोलने की अनुमति नहीं है। दुकानें रेस्टोरेंट शाम साढ़े सात बजे तक खुले रह सकते हैं इसके बाद यदि खुले देखे गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  सरकारी आदेश के मुताबिक, ट्यूशन सेंटर्स इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन ही चल सकेंगे। जहां तक संभव हो सभी सरकारी विभागों की मीटिंगों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन आनलाइन किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है। सरकारी विभागों की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’

  • September 19, 2026
छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

  • September 19, 2026
‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

  • September 19, 2026
दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’

  • September 19, 2026
ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

ममता बनर्जी को लगा झटके पर झटका तो कपिल सिब्बल बोले, ‘ये जुगलबंदी…’

  • September 19, 2026
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा से वैश्विक संकटों के समाधान पर मंथन September 19, 2026
  • गागलहेड़ी में पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत दो गौकश गिरफ्तार September 19, 2026
  • DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- ‘ये याद रखना चाहिए कि…’ September 19, 2026
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता 15 वर्षीय किशोर बरामद, परिवार को सौंपा September 19, 2026
  • छात्रों के सुसाइड, पेपर लीक से H-1B वीजा फीस तक… कांग्रेस ने केंद्र को घेरा September 19, 2026
  • ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा September 19, 2026
  • दिशा सालियान केस: पिता का संजय राउत से सवाल, ‘अगर उनकी बेटी के साथ…’ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021