भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव विधान परिषद सदस्य मोहित बेनिवाल ने कहा कि देश ने पिछले वर्षों में सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। सरकार ने बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 एवं प्रशिक्षण प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनिवाल ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित, स्वदेशी और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास के लिए प्रशिक्षण की सुदृढ़ व्यवस्था है तथा प्रशिक्षण अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, जिला प्रभारी डी.के. शर्मा, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, राघव लखन पाल शर्मा, विधायक मुकेश चैधरी, कीरत सिंह, देवेन्द्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, पूर्व मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, रविंद्र कुमार मोल्हू, महिपाल सिंह माजरा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी, विजेंद्र कश्यप, राजपाल सिंह, मेलाराम पंवार, मानवीर पुंडीर, सुरेन्द्र शर्मा सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने की।
