• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में 7 से 11 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी कोवोवैक्स वैक्सीन, दूसरे-तीसरे फेज का ट्रायल शुरू

  • October 1, 2021
देश में 7 से 11 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी कोवोवैक्स वैक्सीन, दूसरे-तीसरे फेज का ट्रायल शुरू
  • देश में 7 से 11 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। कोवोवैक्स वैक्सीन भारत बायोटेक की Covaxin और Zydus Cadila की ZyCoV-D के बाद बच्चों में ट्रायल किए जाने वाली तीसरी कोरोना वैक्सीन है।

पुणे : देश में 7 से 11 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। पुणे स्थित भारती विद्यापीठ मेडिकल कलेज और अस्पताल में बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन (Covovax Vaccine) के दूसरे और तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हो गया है। कोवोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल 7 से 11 साल के बच्चों पर किया जा रहा है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय लालवानी ने बताया कि बुधवार को 7 से 11 साल के बच्चों पर कोवोवैक्स के 2/3 फेज का ट्रायल शुरू किया गया है। इस वैक्सीन के इस ट्रायल में 9 बच्चों को नामांकित किया गया है।

पुणे स्थित भारती विद्यापीठ मेडिकल कालेज और अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा. संजय लालवानी ने बताया कि जो माता-पिता अपने बच्चे का ट्रायल के लिए नामांकन करना चाहते हैं, उन्हें स्थानीय स्थानीय भाषा में परामर्श दिया जाता है और दृश्य-श्रव्य परामर्श प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण किया जाता है। एक बार जब माता-पिता अपनी सहमति दे देते हैं, तो स्वयंसेवक(वालंटियर) का आरटी पीसीआर टेस्ट और एक एंटीबाडी टेस्ट किया जाता है। हालांकि, यह उन्हें ट्रायल का हिस्सा बनने से नहीं रोकता है। इस फेज के ट्रायल के लिए पूरे भारत में 9 सेंटर्स की पहचान की गई है, जिसमें भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी शामिल है।

बच्चों पर ट्रायल के लिए तीसरी वैक्सीन है ‘कोवोवैक्स’

बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन का ट्रायल भारत में शुरू हुआ और इस उम्र के बच्चों के लिए नामांकन की उम्र 2 साल से लेकर 17 साल तक है। कोवोवैक्स वैक्सीन भारत बायोटेक की Covaxinऔर Zydus Cadila की ZyCoV-D के बाद बच्चों में ट्रायल किए जाने वाली तीसरी कोविड वैक्सीन है। भारत की केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सिफारिश की थी कि कंपनी को 7 से 11 साल की आयु के बच्चों पर इस वैक्सीन के ट्रायल की इजाजत दी जानी चाहिए।

 

Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

  • June 13, 2026
कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

  • June 13, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

  • June 13, 2026
घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • June 13, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

  • June 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार June 13, 2026
  • कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य June 13, 2026
  • प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न June 13, 2026
  • नगर विधायक व महापौर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभांरभ June 13, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किए सभी वायदे किए पूरे: सुनील शर्मा June 13, 2026
  • ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक में भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों की निंदा June 13, 2026
  • योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने सिखाई योग की बारीकियां June 13, 2026
  • एपीआई सहारनपुर की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में अस्थमा उपचार में बायोलॉजिक्स की भूमिका पर चर्चा June 13, 2026
  • कार व बाईक की भिड़ंत में बच्ची समेत चार की मौत June 13, 2026
  • पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम समैक बरामद की June 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021