• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पिछले दिन के मुकाबले बढ़े कोविड-19 केस, 311 की हुई मृत्यु, त्योहारों में सावधानी बरतना जरूरी

  • November 3, 2021
पिछले दिन के मुकाबले बढ़े कोविड-19 केस, 311 की हुई मृत्यु, त्योहारों में सावधानी बरतना जरूरी
  • एक दिन में 11903 ताजा मामले सामने आए हैं। भारत में सीओवीआईडी ​​-19 के कुल केस 3 करोड़ 43 लाख 08 हजार 140 तक पहुंच गए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या अब और कम हो गई है। देश में अब सक्रिय केस 1 लाख 51 हजार 209 हो गए हैं।

नई दिल्ली। देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर जो चिंता जताई जा रही थी, उसपर कहीं न कहीं राहत की खबर है। दरअसल, दिवाली व इसके साथ ही लगभर पांच दिनों के इन त्योहारों पर भी कोविड-19 की गति में कुछ ज्यादा तेजी दर्ज नहीं की गई है। पहले की ही तरह सामान्य रूप से जिनते केस आ रहे थे, अब भी लगभग उतने ही दर्ज हुए हैं। हालांकि, कल के मुकाबले कुछ मामले बढ़े हैं। भारत में बुधवार को कोरोना के मामले लगभग 12 हजार दर्ज हुए, जो कि मंगलवार को 10 हजार की संख्या में थे। ऐेसे में दिवाली नजदीक है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 11,903 ताजा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में सीओवीआईडी ​​-19 के कुल केस 3 करोड़ 43 लाख 08 हजार 140 तक पहुंच गए हैं।

वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या अब और कम हो गई है। देश में अब सक्रिय केस 1 लाख 51 हजार 209 हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय केस 252 दिनों में सबसे कम दर्ज हुए हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं और वर्तमान में यह 0.44 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

बीते दिन देश में 311 लोगों की मौत भी हुई। देखा जाए तो इससे पहले जारी आंकड़े में एक दिन में 400 से ऊपर मौतें हुई थी, जहां कहीं न कहीं कुछ राहत मिली है। इसके अलावा देश में एक मात्र राज्य केरल, जहां कोरोना वायरस से चिंता बनी हुई है। वहां शाम को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 6,444 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के चलते 45 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 8424 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार केरल में कोरोना के कुल 74,618 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना से कुल 32, 236 लोगों की जान जा चुकी है। तो देखा जाए तो देश में सामने आ रहे कुल मामलों के आधे से भी ज्यादा मामले सिर्फ केरल में रिपोर्ट हो रहे हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 14,159 लोग रिकवर हुए हैं, इनके साथ ही ठीक होने वालों की कुल संख्या 3 करोड़ 36 लाख 97 हजार 740 तक पहुंच गई है। नतीजतन, रिकवरी दर वर्तमान में 98.22 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

दैनिक सकारात्मकता दर 1.11 प्रतिशत है और यह पिछले 30 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 40 दिनों से 2 प्रतिशत से भी कम रही।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक 61.12 करोड़ टेस्ट COVID-19 के संबंध में किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं चल रहे COVID-19 टीकाकरण अभियान में, अब तक 107.29 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

  • June 13, 2026
घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • June 13, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

  • June 13, 2026
‘जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं…’, उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

‘जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं…’, उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

  • June 13, 2026
पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के लिए रवाना, एजेंडे में जी7 समिट; मैक्रों से भी होगी बातचीत

पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के लिए रवाना, एजेंडे में जी7 समिट; मैक्रों से भी होगी बातचीत

  • June 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम समैक बरामद की June 13, 2026
  • पत्रकार संजीव शर्मा का हृदयघात से निधन June 13, 2026
  • राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’ June 13, 2026
  • घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी June 13, 2026
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह June 13, 2026
  • बॉर्डर एरिया में क्यों बदलती जा रही है डेमोग्राफी? अमित शाह ने समिति को दिए निर्देश June 13, 2026
  • सामने आई INDIA गठबंधन की फूट! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी संसद में PM मोदी को गले लगा सकते हैं लेकिन पिनाराई विजयन को क्यों नहीं? June 13, 2026
  • ‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से…’, तेलंगाना SIR पर ओवैसी ने जताई चिंता June 13, 2026
  • UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति June 13, 2026
  • ‘जब-जब एकनाथ शिंदे दिल्ली जाते हैं…’, उद्धव ठाकरे गुट में टूट के दावों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान June 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021