• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कन्हैया कुमार बोले, बड़े जहाज की तरह है कांग्रेस, इसलिए पार्टी में हुआ शामिल

  • September 28, 2021
कन्हैया कुमार बोले, बड़े जहाज की तरह है कांग्रेस, इसलिए पार्टी में हुआ शामिल
  • कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है अगर इसे बचाया जाता है तो मेरा मानना है कि कई लोगों की आकांक्षाएं महात्मा गांधी की एकता भगत सिंह की हिम्मत और बीआर अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी।

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले कन्हैया और जिग्नेश मेवानी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 114 वीं जयंती पर आज दिल्ली के आइटीओ स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में में राहुल गांधी से मुलाकात की। वहीं,  अभी जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। इसको लेकर उन्होंने बताया कि मैं तकनीकी कारणों से औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका। मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायक के रूप में नहीं रह सकता था। मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा हूं, आगामी गुजरात चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिह्न से लड़ूंगा।

पार्टी में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है, अगर इसे बचाया जाता है, तो मेरा मानना है कि कई लोगों की आकांक्षाएं, महात्मा गांधी की एकता, भगत सिंह की हिम्मत और बीआर अंबेडकर के समानता के विचार की भी रक्षा की जाएगी। इसलिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे, जो पार्टी की एक शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था थी। जबकि मेवाणी गुजरात के वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र विधायक और राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच (RDAM) के संयोजक हैं।

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने 2019 के आम चुनाव में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। तब से वो सीपीआइ में लो प्रोफाइल नेता के रूप में बने हुए थे।

दूसरी ओर मेवाणी ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आरक्षित वडगाम विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने वडगाम निर्वाचन क्षेत्र में मेवाणी के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

बता दें कि देश में लगातार जमीनी आधार खो रही कांग्रेस की इस समय सबसे बड़ी चिंता उसके पास बड़े जनाधार वाले नेताओं की किल्लत की है। ये दोनों नेता अपने भाषण और युवाजनों में लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में जितिन प्रसाद और सुष्मिता देव ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए और अब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, जबकि देव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हिस्सा बने और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए।

 

 

Post navigation

Prev
Next
4399 दिन का रिकॉर्ड: नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री, बोले- जनसेवा ही सबसे बड़ी कसौटी

4399 दिन का रिकॉर्ड: नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री, बोले- जनसेवा ही सबसे बड़ी कसौटी

  • June 10, 2026
ईरान का पलटवार: बहरीन में अमेरिकी 5वें बेड़े और जॉर्डन स्थित बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा

ईरान का पलटवार: बहरीन में अमेरिकी 5वें बेड़े और जॉर्डन स्थित बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा

  • June 10, 2026
उज्ज्वला योजना की सब्सिडी में कटौती पर कांग्रेस का निशाना, मोदी सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप

उज्ज्वला योजना की सब्सिडी में कटौती पर कांग्रेस का निशाना, मोदी सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप

  • June 9, 2026
समय बदल गया है, शादी से पहले सेक्स चरित्र आंकने का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समय बदल गया है, शादी से पहले सेक्स चरित्र आंकने का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

  • June 9, 2026
संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED

संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED

  • June 9, 2026
INDIA गठबंधन की बैठक पर भाजपा का हमला, संबित पात्रा बोले- “बैठक नहीं, विपक्ष का राजनीतिक ड्रामा”

INDIA गठबंधन की बैठक पर भाजपा का हमला, संबित पात्रा बोले- “बैठक नहीं, विपक्ष का राजनीतिक ड्रामा”

  • June 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘न बिजली जले, न पंखा चले…’, यूपी में बिजली कटौती को लेकर अखिलेश यादव ने लिखा गीत June 10, 2026
  • PM मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया से बधाइयों की बौछार, मालदीव और मलेशिया ने भी जताई खुशी June 10, 2026
  • BJP ने जवाहर लाल नेहरू से की PM मोदी की तुलना तो भड़क गई कांग्रेस, कहा- ‘भारत के लिए गले की फांस…’ June 10, 2026
  • 4399 दिन का रिकॉर्ड: नेहरू को पीछे छोड़ PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री, बोले- जनसेवा ही सबसे बड़ी कसौटी June 10, 2026
  • यूपी में सपा के ‘होमवर्क’ पर होगा सीटों का बंटवारा, सभी 403 विधानसभा पर जीत का फॉर्मूला तय करने में जुटी पार्टी June 10, 2026
  • बुधवार का दिन लाया है खुशखबरी और नए अवसर, मेष और मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत, आज का राशिफल June 10, 2026
  • यूपी पंचायत चुनाव: आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सभी मतदाताओं को मिलेगा स्टेट वोटर नंबर June 10, 2026
  • ईरान का पलटवार: बहरीन में अमेरिकी 5वें बेड़े और जॉर्डन स्थित बेस पर ड्रोन-मिसाइल हमले का दावा June 10, 2026
  • ओ-जोन की कॉलोनियों को राहत, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- पुराने मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर June 10, 2026
  • दिल्ली की गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत… तापमान में आएगी गिरावट, आज 44 डिग्री रहेगा पारा June 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021