January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है स्कन्द षष्ठी, जानें कब है गुरु गोविंद सिंह जयंती, पुत्रदा एकादशी, शाकम्भरी उत्सव

January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है स्कन्द षष्ठी, जानें कब है गुरु गोविंद सिंह जयंती, पुत्रदा एकादशी, शाकम्भरी उत्सव

January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: नववर्ष 2021 के जनवरी माह का चौथा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज पौष शुक्ल पंचमी है, जो सुबह करीब सवा 9 बजे तक है। उसके पश्चात षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में स्कन्द षष्ठी आज ही मनाई जाएगी। इस सप्ताह में गुरु गोविंद सिंह जयंती, मासिक दुर्गा अष्टमी, शाकम्भरी उत्सव, मासिक कार्तिगाई, पौष पुत्रदा एकादशी, रोहिणी व्रत, तैलंग स्वामी जयंती आने वाली है। जागरण अध्यात्म में जानते हैं कि ये व्रत एवं त्योहार किस तारीख और दिन को पड़ने वाले हैं।

जनवरी 2021 साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

18 जनवरी, दिन: सोमवार: स्कन्द षष्ठी

स्कन्द षष्ठी: आज स्कन्द षष्ठी है। इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र भगवान कार्तिकेय की विधि विधान से पूजा की जाती है। भगवान कार्तिकेय को स्कन्द भी कहा जाता है।

20 जनवरी, दिन: बुधवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती

गुरु गोविंद सिंह जयंती 2021: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जयंती इस वर्ष 20 जनवरी को है। इस दिन सभी गुरुद्वारों में प्रकाशपर्व मनाया जाएगा। शबद, कीर्तन होंगे। प्रभात फेरी निकाली जाएगी। लंगर का भी आयोजन किया जाएगा।

21 जनवरी, दिन: गुरुवार: मासिक दुर्गा अष्टमी, शाकम्भरी उत्सव

मासिक दुर्गा अष्टमी 2021: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी एक माह में दो बार पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस माह की मासिक दुर्गा अष्टमी 21 जनवरी को है। इस दिन मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है।

शाकम्भरी उत्सव: इस वर्ष 2021 शाकम्भरी उत्सव का प्रारंभ 21 जनवरी को हो रहा है। शाकम्भरी उत्सव को शाकम्भरी नवरात्रि के नाम से जानते हैं। यह पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से प्रारंभ होती है। इसका समापन पौष पूर्णिमा यानि इस साल 28 जनवरी को होगा।

23 जनवरी, दिन: शनिवार: मासिक कार्तिगाई

मासिक कार्तिगाई: जनवरी मास की मासिक कार्तिगाई 23 जनवरी दिन शनिवार को है।

24 जनवरी, दिन: रविवार: पौष पुत्रदा एकादशी, रोहिणी व्रत, तैलंग स्वामी जयंती ।

पौष पुत्रदा एकादशी 2021: पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं, जो इस वर्ष 24 जनवरी को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है।

रोहिणी व्रत: जैन धर्म के मानने वालों के लिए रोहिणी व्रत 24 जनवरी 2021 को है।

तैलंग स्वामी जयंती 2021: तैलंग स्वामी की जयंती इस वर्ष 24 जनवरी को है। तैलंग स्वामी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। उनके जीवन का अधिकतर समय वाराणसी में बीता है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे