January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है मासिक शिवरात्रि, जानें कब है अमावस्या, लोहड़ी, मकर संक्रांति, विनायक चतुर्थी

January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है मासिक शिवरात्रि, जानें कब है अमावस्या, लोहड़ी, मकर संक्रांति, विनायक चतुर्थी

January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: नए साल 2021 के प्रथम माह जनवरी का तीसरा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया है। आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पौष की मासिक शिवरात्रि है। आज के दिन शिवालयों में भगवान शिव की पूजा होती है। इस सप्ताह में पौष अमावस्या, लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू एवं विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं इन व्रत एवं त्योहारों की तारीखों के बारे में।

जनवरी 2021 साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार

11 जनवरी 2021, दिन: सोमवार, पौष मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि: आज मासिक शिवरात्रि है। पौष मास की शिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ करना भी उत्तम होता है।

13 जनवरी 2021, दिन: बुधवार, पौष अमावस्या

पौष अमावस्या 2021: इस वर्ष पौष अमावस्या 13 जनवरी दिन बुधवार को है। इस दिन स्नान एवं दान का महत्व होता है। अमावस्या तिथि का प्रारंभ मंगलवार को दोपहर में हो रहा है, इसलिए अमावस्या का स्नान बुधवार को होगा। उदयातिथि 13 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में अमावस्या 13 जनवरी को मनाई जाएगी।

13 जनवरी 2021, दिन: बुधवार, लोहड़ी

लोहड़ी 2021: इस साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी दिन बुधवार को है। इस दिन पंजाब समेत उत्तर भारत में लोहड़ी मनाई जाती है। इस दिन आग जलाकर उसमें अन्न डाले जाते हैं, फिर फसल की कटाई शुरु हो जाती है।

14 जनवरी 2021, दिन: गुरुवार, मकर संक्रांति, पोंगल।

मकर संक्रांति 2021: इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। स्नान के बाद दान करने का महत्व है। इस दिन से खरमास का समापन हो जाता है। इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

पोंगल 2021: इस साल पोंगल का त्योहार 14 जनवरी दिन गुरुवार को है। पोंगल मुख्यत: तमिलों का त्योहार है। यह फसल कटाई से जुड़ा उत्सव होता है, जो करीब 4 दिन मनाया जाता है।

15 जनवरी 2021, दिन: शुक्रवार, माघ बिहू।

माघ बिहू 2021: माघ बिहू इस साल 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को है। माघ बिहू असम का लोकप्रिय त्योहार है। यह फसल कटाई का उत्सव भी है। पोंगल की तरह ही माघ बिहू भी मुख्य रूप से किसानों का त्योहार है।

16 जनवरी 2021, दिन: शनिवार, विनायक चतुर्थी

विनायक चतुर्थी: जनवरी 2021 की विनायक चतुर्थी 16 जनवरी दिन शनिवार को है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। उनको मोदक का भोग लगाते हैं और उनको दूर्वा अर्पित करते हैं।