वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी: के.एल. अरोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी: के.एल. अरोड़ा
सहारनपुर में अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी रजि. की आयोजित बैठक में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के एकाकीपन तथा वृद्धावस्था में आने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा नोएडा चैप्टर की आयोजित बैठक को बोल रहे थे। बैठक को संबोधित करते हुए के.एल. अरोड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की शुरुआत वर्ष 2010 में सहारनपुर से हुई थी। वर्तमान में संगठन का विस्तार दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी संगठन का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के एकाकीपन तथा वृद्धावस्था में आने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह संगठन वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और समाज की सेवा के लिए समर्पित है।

उन्होंने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में समाज को साथ लेकर स्थापना दिवस मनाती है। इस बार भी स्थापना दिवस केंद्रीय योजना के अनुसार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर वैचारिक नक्सलवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सजग रहने का आह्वान किया गया है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभवों और संपर्कों का उपयोग कर युवा पीढ़ी को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री राकेश प्रसाद ने किया। ठाकुर सूर्यकांत सिंह राष्ट्रीय सचिव विशिष्ट अतिथि रहे। बैठक में परमानंद, जितेंद्र पांडे, विकास दुबे, मोहित, अवधेश, सतीश, विक्रम प्रदीप, वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, अमित तोमर, राकेश प्रसाद, रोहतास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply