• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IPL 2021: रोहित शर्मा ने बताया किस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार

  • April 24, 2021
IPL 2021: रोहित शर्मा ने बताया किस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार
  • IPL 2021 मुंबई इंडियंस टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 विकेट से हार मिली। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि चेन्नई की पिच इतनी भी बुरी नहीं थी कि हम रन नहीं बना सके।

नई दिल्ली । आइपीएल 2021 के 17वें लीग मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का नाकामी एक बार फिर से सामने आई और इसी की वजह से ये टीम ज्यादा स्कोर नहीं कर पाई। पंजाब के गेंदबाजों के सामने मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। हालांकि कप्तान रोहित ने 63 रन जरूर बनाए, लेकिन मुंबई जीतने के लायक स्कोर नहीं कर पाई और उसे हार मिली।

टीम को मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, हम पंजाब के खिलाफ पर्याप्त रन नहीं बना पाए। मुझे ऐसा लगता है कि, ये विकेट बल्लेबाजी के लिए बुरी नहीं थी। आपने देखा कि, किस तरह से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की और मैच को 9 विकेट से जीत लिया। हमारी टीम के बल्लेबाज इस तरह की प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप इस तरह की विकेट पर 150-160 रन बनाते हैं तो आप गेम में बने रहते हैं। पिछले दो मैचों में हम पर्याप्त रन बना पाने में सफल नहीं रहे हैं और यही हमारी हार की वजह रही।

रोहित शर्मा ने कहा कि, पंजाब के गेंदबाजों ने पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। ईशान किशन गेंद को गेंद को मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। यही नहीं मैं भी गेंद को हिट कर पाने में सफल नहीं हो पा रहा था। हम पिछले मैचो में पावरप्ले के दौरान अच्छी बल्लेबाजी कर पाने में सफल रहे थे, लेकिन इस मैच में हम वैसा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि, हमारी बल्लेबाजी में काफी कमी है और इसे दूर करने की जरूरत है।

हम चाहते थे कि, टीम में कोई ऐसा हो जो मध्य मे स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करे और सूर्यकुमार यादव यही कर रहे हैं, लेकिन जब आप इस तरह की चुनौतीपूर्ण पिच (चेन्नई) पर खेलते हैं तो आपको हर तरह की संभावना के लिए तैयार रहना होगा। जब आप कोशिश करते हैं और ये काम कर जाता है तो अच्छा दिखता है, लेकिन जब वही काम नहीं करता है तो बुरा दिखता है। रोहित ने कहा कि, हम मैदान पर अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रहे हैं। जब कंडीशन मुश्किल होता है तो आपको समझने की जरूरत होती है किस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी है।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सेवा ही हमारा मुख्य कार्य, ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी सेवा भाव से पीछे नहीं हटेंगे: प्रधानमंत्री मोदी September 24, 2026
  • राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप September 24, 2026
  • ‘मुस्लिमों के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे’, जमीयत के महमूद मदनी का ऐलान September 24, 2026
  • ट्रंप ने शी जिनपिंग के ऊपर से उड़वाया B-1 लैंसर बॉम्बर, स्वागत में 100 फीट का रेड कार्पेट, राष्ट्रपति ने सभी प्रोटोकॉल तोड़े September 24, 2026
  • ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत September 24, 2026
  • दिल्ली में 2 दिन पहले ही विदा हुआ मानसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम? September 24, 2026
  • UP MLC Election 2026: 23 अक्टूबर को वोटिंग, सपा ने वाराणसी में फिर इन्हीं चेहरों पर जताया भरोसा September 24, 2026
  • 2027 चुनाव से पहले ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सत्ता के लिए प्रयासरत विपक्ष को जनता की चिंता नहीं September 24, 2026
  • PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन September 23, 2026
  • किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिलाने की पहल, बैठक में बनी रणनीति September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021