• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IPL 2021 PBKS vs RR: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को हराया, 4 रन से जीता मैच

  • April 13, 2021
IPL 2021 PBKS vs RR: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को हराया, 4 रन से जीता मैच
  • IPL 2021 PBKS vs RR आइपीएल के 14वें सीजन का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 221 रन बनाए जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई।

नई दिल्ली । IPL 2021 PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने केएल राहुल और दीपक हुड्डा के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई। कप्तान सैमसन ने 119 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

राजस्थान की पारी, कप्तान सैमसन का शतक बेकार

टीम के लिए पारी की शुरुआत करने मनन वोहरा के साथ बेन स्टोक्स आए। मोहम्मद शमी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स बिना खाता खोले वापस लौट गए। मनन को 12 रन के स्कोर पर अर्शदीप ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर आउट किया। जोस बटलर को 25 रन के स्कोर पर झाय रिचर्ड्सन ने बोल्ड कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। पहले मैच में कप्तानी करने उतरे सैमसन ने 33 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।

राजस्थान की टीम को शिवम दुबे के रूप में चौथा झटका लगा। 15 गेंद पर 23 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर वह दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे। आतिशी शॉट लगाते हुए 11 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे रियान पराग को शमी ने विकेट के पीछे कैच करवाया।

पंजाब की पारी, KL राहुल और हुड्डा की फिफ्टी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो 9 गेंदों में 14 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद क्रिस गेल और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन क्रिस गेल 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल ने  30 गेंदों में आइपीएल 2021 का अपना पहला अर्धशतक जड़ा।

दीपक हुड्डा ने अपने आइपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक महज 20 गेंदों में ठोका। तीसरा विकेट पंजाब का दीपक हुड्डा के रूप में गिरा जो 28 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा जो खाता भी नहीं खोल पाए और क्रिस मौरिस की गेंद पर आउट हो गए। केएल राहुल पांचवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे, जो 50 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। उनको चेतन सकारिया ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया।

राजस्थान की टीम ने चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में जोस बटलर, क्रिस मॉरिस, बेन स्टोक्स और मुस्तफिजुर रहमान को चुना है। वहीं, पंजाब किंग्स ने निकोलस पूरन, क्रिस गेल रिले मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन को चार विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर चुना है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ और अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।

इस मैच में भी रोमांच देखने को मिलेगा, क्योंकि दोनों टीमों के पास पावर हिटर खिलाड़ियों की भरमार है। क्रिस गेल का तूफान और जोस बटलर की आंधी क्रिकेट फैंस को देखने को मिल सकती है, जिसकी उम्मीद भी की जा रही है।

PBKS vs RR Head to Head 

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 बार बाजी राजस्थान की टीम ने मारी है, जबकि 9 बार सफलता पंजाब की टीम को मिली है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो तीन मुकाबले राजस्थान की टीम ने जीते हैं, जबकि दो मैचों में 2 पंजाब किंग्स को जीत मिली है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां राजस्थान रॉयल्स की जीत प्रतिशत 50 फीसदी है, जबकि पंजाब की टीम 45.45 फीसदी मैच यहां जीतने में सफल हुई है।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021