नगर मैजिस्ट्रेट की अगुवाई में चलाया सघन चैकिंग अभियान

नगर मैजिस्ट्रेट की अगुवाई में चलाया सघन चैकिंग अभियान
  • सहारनपुर में बिना मॉस्क लगाए लोगो ंको चेतावनी देते नगर मैजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी।

सहारनपुर। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के चलते आज नगर मैजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कलक्ट्रेट परिसर में जाने वाले लोगों के मॉस्क व वैक्सीनेशन प्रमाण पत्रों की जांच की गई।

गौरतलब है कि देश-प्रदेश के साथ जनपद में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। आज भी जनपद में कोरोना संक्रमण के 295 मामले सामने आए जिस कारण जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के आसपास पहुंच गया है। उन्होंने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को जगह-जगह कोविड-19 से बचाव के लिए मॉस्क लगाने के प्रति जागरूक किया गया।

इसी कड़ी में आज नगर मैजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत कलक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों के मॉस्क सहित कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई। इस दौरान जिनके पास मॉस्क व कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र नहीं था उन्हें कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया जिस कारण लोग बैरंट लौटने को मजबूर हुए।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे