shobhit University Gangoh
 

बांदा में युवक ने फरसा मारकर पत्नी की ली जान और फिर कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

बांदा में युवक ने फरसा मारकर पत्नी की ली जान और फिर कटा सिर लेकर पहुंचा कोतवाली

बांदा [24CN]। बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अमलोहरा गांव निवासी किन्नर यादव अपनी 30 वर्षीय पत्नी विमला का कटा सिर और फरसा लेकर कोतवाली पहुंचा। उसे इस स्थिति में रास्ते में कई लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तभी उसने उन लोगों पर फरसे से वारकर दौड़ाने की कोशिश की। विमला और किन्नर यादव के दो बेटे हैं। सनसनीखेज घटना से दिवंगत महिला के बेटों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी करने वाला किन्नर यादव लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज से घर आया हुआ था। वर्तमान समय वह बबेरू कस्बे में किराए के मकान में रहता है।

कोतवाली निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने बताया कि घटना सुबह 7:30 बजे की है, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में युवक ने विमला की हत्या की है। हालांकि हत्या का स्पष्ट कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है

Jamia Tibbia