• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

“मुझे रात से धमकियां मिल रही हैं” BBC डॉक्युमेंट्री विवाद पर कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले अनिल एंटनी

  • January 25, 2023
“मुझे रात से धमकियां मिल रही हैं” BBC डॉक्युमेंट्री विवाद पर कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले अनिल एंटनी
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने कहा कि उन्हें कल रात से धमकियां मिल रही हैं। अनिल ने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री विवाद में भाजपा का साथ दिया था। (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली। पीएम मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री पर रार थम नहीं रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने इस डॉक्युमेंट्री का विरोध करते हुए भाजपा का साथ दिया था। इसके एक दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अनिल एंटनी ने विरोधियों पर हमला बोला है।

कांग्रेस में मेरे लिए जगह नहीं

कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि ये मेरा व्यक्तिगत फैसला है। मुझे लगता है कि यह कार्रवाई का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने अपने पिता के साथ इस पर चर्चा नहीं की। मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व इसे स्वीकार करेगा। मुझे नहीं लगता कि यहां कांग्रेस मेरे लिए जगह है।

रात से मिल रही धमकी

अनिल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया, “मुझे रात से धमकी भरे कॉल और नफरत वाले संदेश मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ हिस्सों से। इन सबसे मैं बहुत आहत हुआ हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट हटाने को लेकर बनाया दबाव

बता दें कि अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह एक ट्वीट कर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी। अनिल ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि मुझ पर मेरा ट्वीट हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बता दें कि इस ट्वीट में अनिल ने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री का विरोध किया था। अनिल ने कहा कि उन्होंने ट्वीट हटाने की मांगों को नहीं माना और इस्तीफा दे दिया।

डॉक्युमेंट्री विवाद पर दिया था BJP का साथ

गौरतलब है कि अनिल एंटनी ने डॉक्युमेंट्री विवाद पर भाजपा का साथ दिया था। अनिल ने मंगलवार को कहा कि जो लोग ब्रिटिश प्रसारक और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रा के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं, वे भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। क्योंकि 2003 के इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रा का दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेद के बावजूद, मुझे लगता है कि यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना

‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना

  • October 22, 2026
सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई आत्मकथा की झलक, प्रियंका गांधी से बोलीं- इसमें कई तस्वीरें हैं

सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई आत्मकथा की झलक, प्रियंका गांधी से बोलीं- इसमें कई तस्वीरें हैं

  • October 22, 2026
‘जवाब तो मैं तब दूंगा, जब…’, केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह

‘जवाब तो मैं तब दूंगा, जब…’, केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह

  • October 22, 2026
CJP नेता आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आते ही हाथ में तिरंगा लेकर शेयर की पहली तस्वीर

CJP नेता आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आते ही हाथ में तिरंगा लेकर शेयर की पहली तस्वीर

  • October 22, 2026
अमित शाह के 62वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

अमित शाह के 62वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

  • October 22, 2026
CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, बोले- ‘सच्चाई की जीत हुई’

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, बोले- ‘सच्चाई की जीत हुई’

  • October 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM धामी का निशाना, ‘जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस’ October 22, 2026
  • नकुड़ में एक ही रात में दो मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, शिव मंदिर का दानपात्र उखाड़ ले गए चोर, नगरवासियों में रोष October 22, 2026
  • टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे का किया ऐतिहासिक आगाज, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार चेज किया 226 रनों का टारगेट October 22, 2026
  • ‘कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट’, हाईकोर्ट में बड़ा दावा October 22, 2026
  • सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, ‘अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता…’ October 22, 2026
  • उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार October 22, 2026
  • ‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना October 22, 2026
  • यूपी में माइक्रोबायोम टेक्नोलॉजी से बदलेगी स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र की तस्वीर, योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान October 22, 2026
  • दाऊद की ‘D-कंपनी’ को ‘भारत का’ बताए जाने पर भारतीय प्रतिनिधि ने UN को लताड़ा, कहा-ऐसी गलती ना करें October 22, 2026
  • “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं”, राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब October 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021