• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्व सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई पद की शपथ

  • May 10, 2021
असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्व सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई पद की शपथ
  • असम के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज हिमंता बिस्व सरमा ने पद की शपथ ली। सरमा के असम का मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही कांग्रेस से बाहर जाकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं के आंकड़ों में इजाफा हो गया है।

नई दिल्ली । असम में भाजपा नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंता बिस्व सरमा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। उन्होंने रविवार को राज्यपाल जगदीश चंद्र मुखी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

2015 में छोड़ा था कांग्रेस का दामन

असम में भाजपा के नया चमकता सितारा बन चुके हिमंता को कांग्रेस छोड़े हुए अभी छह साल भी नहीं हुए और वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हिमंता बिस्व सरमा के असम का मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही कांग्रेस से बाहर जाकर मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं के आंकड़ों में इजाफा हो गया है।  अब देश में नौ गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कांग्रेस की सियासी पृष्ठभूमि से होंगे। पूर्वोत्तर के सात में से अब पांच राज्यों के मुख्यमंत्री पुराने कांग्रेसी हो जाएंगे। अभी जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपना सियासी सफर कांग्रेस से शुरू किया था।

सोनोवाल को बताया मार्गदर्शक

सबसे पहले हिमंता को भाजपा विधायक दल और फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद सरमा ने अपने पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल के कार्यकाल को बेदाग और भ्रष्टाचार मुक्त बताते हुए कहा कि वह उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे। वहीं, सोनोवाल ने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि वह राज्य को और ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे।

व्यक्त किया आभार

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार भी व्यक्त किया। हिमंता के नाम का प्रस्ताव खुद सोनोवाल ने किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास व नवनिर्वाचित विधायक नंदिता गर्लोसा ने उसका अनुमोदन किया। बता दें कि वर्तमान राजग सरकार राज्य में ऐसी पहली गैर-कांग्रेसी सरकार है जिसने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता है।

 

Post navigation

Prev
Next
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय की सफाई, वीडियो को बताया AI जेनरेटेड

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय की सफाई, वीडियो को बताया AI जेनरेटेड

  • May 23, 2026
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

  • May 23, 2026
‘जम्मू कश्मीर में BJP को लाने वाली महबूबा मुफ्ती ही थीं’, PDP चीफ पर भड़के फारूक अब्दुल्ला

‘जम्मू कश्मीर में BJP को लाने वाली महबूबा मुफ्ती ही थीं’, PDP चीफ पर भड़के फारूक अब्दुल्ला

  • May 23, 2026
यूपी में आर्म्स लाइसेंस रिपोर्ट पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘अदृश्य शस्त्र’ ज्यादा खतरनाक

यूपी में आर्म्स लाइसेंस रिपोर्ट पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘अदृश्य शस्त्र’ ज्यादा खतरनाक

  • May 23, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG ने भी दिया झटका

  • May 23, 2026
पीएम मोदी के लिए अजय राय के अपशब्द पर BJP ने याद दिलाए पुराने दिन, सीएम योगी बोले- अब तो माफी मांग कर भी…

पीएम मोदी के लिए अजय राय के अपशब्द पर BJP ने याद दिलाए पुराने दिन, सीएम योगी बोले- अब तो माफी मांग कर भी…

  • May 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • UP में बिजली कटौती पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, ये अधिकारी किए गए सस्पेंड May 23, 2026
  • पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित छह आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद May 23, 2026
  • महानगर में दो स्थानों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू May 23, 2026
  • गंगास्नान मेले की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ May 23, 2026
  • भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ May 23, 2026
  • सहारनपुर में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर याचिका समिति में हुई गंभीर चर्चा May 23, 2026
  • नकुड मे मोबाईल टावर के निर्माण के विरोध मे महिलाओ ने दिया धरना May 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ़ लॉ एण्ड कांस्टीट्यूशन स्टडीज विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए “फ्यूजन फिएस्टा – फ्रेशर्स एवं फेयरवेल 2026” पार्टी का आयोजन किया गया। May 23, 2026
  • मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री बोले- ‘वैश्विक हित में मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका’ May 23, 2026
  • 7 दिन पुलिस रिमांड में रहेगा ट्विशा का पति समर्थ, दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल आएंगे दिल्ली AIIMS के 4 डॉक्टर May 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021