हरियाणा की पहली महिला सांसद व वरिष्‍ठ नेता व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का निधन

हरियाणा की पहली महिला सांसद व वरिष्‍ठ नेता व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का निधन

चरखी दादरी । हरियाणा की वरिष्‍ठ नेता और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्‍यपाल चंद्रावती का आज सुबह निधन हो गया। वह 92 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थीं। उन्‍होंने रोहतक पीजीआइ में अंतिम सांस ली। उनका वहां इलाज चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही काफी संख्‍या में लोग पहुंचने लगे। वह हरियाणा की प्रथम महिला अधिवक्‍ता, पहली महिला विधायक, हरियाणा विधानसभा में किसी दल की पहली महिला विधायक दल नेता और हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं।

चंद्रावती का हरियाणा की राजनीति में कई दशक तक दबदबा रहा और वह महत्‍वपूर्ण पदों पर रहीं। वह हरियाणा की पहली महिला सांसद थीं। वह 1977 में भिवानी लोकसभ क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं। इसके साथ हर वह हरियाणा विधानसभा की पही विधायक भी बनी थीं। वह हरियाणा में दो बार मंंत्री भी बनीं। वह 1964 में पहली बार मंत्री बनीं और 1966 तक मंत्री रहीं। इसके बाद वह 1972 से 1974 तक राज्‍य में मंत्री रहीं। वह 1982 से 1985 तक हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहीं।

चंद्रावती की आपातकाल और उसके बाद भी हरियाणा की राजनीति में महत्‍वपूर्ण याेगदान व स्‍थान रहा। वह 1977 में हरियाणा में जनता पार्टी की अध्‍यक्ष रहीं और इस पर पर 1879 पर रहीं। चंद्रावती को 1990 में पुडुचेरी का उपराज्‍यपाल बनाया गया था। वह फरवरी 1990 से दिसंबर 1990 तक पुडुचेरी की उपराज्‍यपाल रहीं।

उनके निधन पर विभिन्‍न राजन‍ीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। चंद्रावती को श्रद्धांजलि देने लोग काफी संख्‍या में सुबह से उनके निवास पर आ रहे हैं। उनका पिछले दिनों कूल्‍हा टूट गया था और राेहतक पीजीआइ में उनके इलाज में लापरवाही बरतने पर विवाद भी पैदा हो गया था। इस मामले की जांच के बाद रोहतक पीजीआइ के कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे