• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Haryana Covid Case: भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी भी हुईं कोरोना संक्रमित, हरियाणा में मिले 7717 नए मरीज

  • April 18, 2021
Haryana Covid Case: भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी भी हुईं कोरोना संक्रमित, हरियाणा में मिले 7717 नए मरीज
  • हरियाणा में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में 7717 नए कोविड मरीज मिले हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 38558 हो गई है। रिकवरी रेट लुढ़कता हुआ 88.01 फीसद आ गया है।

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना अब कहर बरपाने लगा है। राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनकी पत्नी आशा हुड्डा की कोविड रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हरियाणा में 7717 और लोग संक्रमण की चपेट में आए। वहीं, शनिवार को प्रदेश में महामारी से जूझ रहे रिकार्ड 32 लोगों की मौत हो गई। पानीपत और फरीदाबाद में पांच-पांच, हिसार, करनाल और रोहतक में तीन-तीन, जींद, पलवल, पंचकूला, अंबाला और गुरुग्राम में दो-दो तथा फतेहाबाद, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

कोरोना से जंग को तेज करने के लिए प्रदेश सरकार ने गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अगुआई में मुख्य सचिव विजय वर्धन सहित 10 अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के आइएएस, डीजीपी मनोज यादव और स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर के पांच अधिकारियों वाली 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी बनाई है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2944 मरीज ठीक होकर लौटे हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 38,558 हो गई है। लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों के चलते रिकवरी रेट लुढ़कता हुआ 88.01 फीसद पर आ गया है। पाजिटिव रेट लगातार बढ़ता हुआ 5 .16 फीसद पर पहुंच गया है। मृत्यु दर 0.95 फीसद है।

प्रत्येक 10 लाख लोगों पर दो लाख 68 हजार 624 मरीजों की जांच की जा रही है। शनिवार को 55 हजार 660 और लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया। प्रदेश में अभी तक 31 लाख 56 हजार 740 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में सर्वाधिक 2549, फरीदाबाद में 987, सोनीपत में 646, हिसार में 507, अंबाला में 173, करनाल में 477, पानीपत में 250, पंचकूला में 350, कुरुक्षेत्र में 201, यमुनानगर में 225, सिरसा में 231, भिवानी में 150, झज्जर में 122, फतेहाबाद में 224, कैथल में 139 और जींद में 271 मरीज मिले हैं। इनमें 500 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें 406 आक्सीजन और 94 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘पिछली सरकारों में तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे’, बिजली कटौती पर सीएम योगी ने सपा को घेरा

‘पिछली सरकारों में तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे’, बिजली कटौती पर सीएम योगी ने सपा को घेरा

  • May 27, 2026
अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री,’ यूपी में बिजली कटौती पर भड़के

अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री,’ यूपी में बिजली कटौती पर भड़के

  • May 27, 2026
इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

  • May 27, 2026
PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

  • May 27, 2026
दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

  • May 27, 2026
उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

  • May 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘राहुल गांधी और कांग्रेस का एजेंडा एक्सपोज’, SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन May 27, 2026
  • ‘पिछली सरकारों में तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे’, बिजली कटौती पर सीएम योगी ने सपा को घेरा May 27, 2026
  • अखिलेश यादव ने CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री,’ यूपी में बिजली कटौती पर भड़के May 27, 2026
  • ‘SIR कराना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है’, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला May 27, 2026
  • इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ May 27, 2026
  • PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप May 27, 2026
  • दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत May 27, 2026
  • पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा May 26, 2026
  • मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक May 26, 2026
  • अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त May 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021