• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- टीकाकरण की संख्या नहीं फीसद पर देना होगा ध्यान

  • April 18, 2021
कोरोना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- टीकाकरण की संख्या नहीं फीसद पर देना होगा ध्यान
  • पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई का मुख्य जरिया देश में टीकाकरण को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमें टीकाकरण की संख्या पर नहीं देश की जनसंख्या के अनुसार टीकाकरण के फीसद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को कोरोना महामारी के बिगड़ते हालात को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई का मुख्य जरिया देश में टीकाकरण को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमें टीकाकरण की संख्या पर नहीं देश की जनसंख्या के अनुसार टीकाकरण के फीसद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वर्तमान में भारत ने अपनी जनसंख्या का केवल कुछ फीसद ही टीकाकरण किया है। मुझे यकीन है कि सही योजना के साथ हम बेहतर और बहुत जल्दी टीकाकरण कर सकते हैं।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि अलग-अलग वैक्सीन को लेकर क्या आदेश हैं और अगले छह महीनों में उन वैक्सीन के डिलीवरी का क्या स्टेटस है।

मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि सरकार को संकेत देना चाहिए कि पारदर्शी फार्मूले के आधार पर राज्यों में उनकी अपेक्षित आपूर्ति को कैसे वितरित किया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स को लेकर पूर्व पीएम ने कहा कि राज्यों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों को परिभाषित करने के लिए थोड़ी छूट देनी चाहिए। इससे 45 साल से कम वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।

पूर्व प्रधान मंत्री ने सरकार को कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के इस समय में केंद्र को वैक्सीन उत्पादकों को धन और अन्य रियायतें प्रदान करके अपनी विनिर्माण सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार समर्थन करना चाहिए।

गौरतलब है कि देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,61,500 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 1501 लोगों की मौत हो गई।

 

Post navigation

Prev
Next
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’

  • October 13, 2026
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

  • October 13, 2026
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’

  • October 13, 2026
भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’

  • October 13, 2026
देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • October 13, 2026
CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस ने जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया; पवन खेड़ा बोले- यह पूरी तरह गलत

CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस ने जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया; पवन खेड़ा बोले- यह पूरी तरह गलत

  • October 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- ‘दुनियाभर में…’ October 13, 2026
  • जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी? October 13, 2026
  • राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, ‘टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को…’ October 13, 2026
  • खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, ‘यह धार्मिक मामलों में दखल’ October 13, 2026
  • ‘UPI से यूटर्न?’, मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज October 13, 2026
  • भारत ने चीन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा, ये तथ्य नहीं बदल सकता’ October 13, 2026
  • देवबंद में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 26 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग October 13, 2026
  • देहरादून के उस्ताद शायर जिया नेहटौरी का निधन, 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा October 13, 2026
  • राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके October 13, 2026
  • CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, कांग्रेस ने जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया; पवन खेड़ा बोले- यह पूरी तरह गलत October 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021