Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Haridwar Coronavirus Update: योग गुरु बाबा रामदेव बोले, पंतजलि के प्रकल्पों में कोई संक्रमित नहीं

  • April 24, 2021
Haridwar Coronavirus Update: योग गुरु बाबा रामदेव बोले, पंतजलि के प्रकल्पों में कोई संक्रमित नहीं
Yog guru baba ramdev
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Haridwar Coronavirus Update हरिद्वार स्थित पंतजलि योगपीठ के प्रकल्पों में कर्मचारियों और योगाचार्यों के संक्रमित होने की खबरों को योग गुरु बाबा रामदेव ने खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि पतंजलि में कोई संक्रमित नहीं है।

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित पंतजलि योगपीठ के प्रकल्पों में कर्मचारियों और योगाचार्यों के संक्रमित होने की खबरों को योग गुरु बाबा रामदेव ने खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि में कोई संक्रमित नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां 70 और इंटरनेट मीडिया में 83 की संख्या दी जा रही है। दोनों ही निराधार हैं। दूसरी ओर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके झा ने कहा कि पतंजलि में अब 70 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। पतंजलि फेस दो को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारेवाला ने साफ किया कि इंटरनेट मीडिया पर पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों के कर्मचारी, योगाचार्य आदि के कोरोना संक्रमित होने की खबर पूरी तरह गलत है। पतंजलि, योगग्राम और आचार्यकुलम में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। बताया कि आचार्यकुलम में हर साल 200 से 250 की संख्या में विद्यार्थी प्रवेश को आते हैं।

इसके अलावा पतंजलि योगपीठ में हर रोज औसतन 50 और योगग्राम में 50 से 100 की संख्या में मरीज इलाज को पहुंचते हैं। सभी के लिए कोराना जांच अनिवार्य किया गया है। आचार्यकुलम में प्रवेश लेने आए विद्यार्थियों के लिए भी कोविड जांच अनिवार्य की गई है। निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही प्रवेश दिया रहा है। कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें वापस भेज दिया गया।

जूना, निरंजनी समेत अखाड़ों में अब तक आ चुके 168 से अधिक मामले 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ों में अब तक कोरोना के 168 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन आठ से दस मामले सामने आ रहे हैं। जूना, निरंजनी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े में ज्यादा मामले हैं। मुख्य शाही स्नान के बाद सैंपङ्क्षलग में तेजी के साथ अखाड़ों में कोराना के मामले बढ़े हैं। 11 से 22 अप्रैल तक अखाड़ों में 100 से ज्यादा मामले सामने आए। इससे पहले भी अखाड़ों में कोरोना के मामले आते रहे।

आइआइटी में अब तक 315 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में अब तक कुल 315 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की में अब तक 31 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमितों में वैज्ञानिक, स्टॉफ और उनके स्वजन शामिल हैं। गुरुवार को संस्थान के एक वैज्ञानिक की कोरोना से मौत भी हुई थी। वहीं, बीएचईएल क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह में क्षेत्र में करीब 200 मामले सामने आ चुके हैं। इस अवधि में सर्वाधिक 38 मामले 20 अप्रैल को सामने आए। हालांकि इसके एक रोज बाद 37 पॉजिटिव केस पंजीकृत हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
‘मोदी है तो मुमकिन है’, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने का दावा, जयराम बोले- ‘मेक इन इंडिया अब…’

‘मोदी है तो मुमकिन है’, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने का दावा, जयराम बोले- ‘मेक इन इंडिया अब…’

  • November 19, 2026
शोभित विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, हवन और फूड फेस्ट का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय में मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, हवन और फूड फेस्ट का आयोजन

  • November 19, 2026
750 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग, उत्तम शुगर मिल पर किसानों का धरना

750 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग, उत्तम शुगर मिल पर किसानों का धरना

  • November 19, 2026
‘ऐसा खाना दिया जिसे आवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

‘ऐसा खाना दिया जिसे आवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

  • November 19, 2026
सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी, गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट का फैसला

सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी, गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट का फैसला

  • November 19, 2026
‘दुर्जनों के अंतिम समय में मुंह से राम निकलता है’ सीएम योगी ने अखिलेश को बताया मारीच?

‘दुर्जनों के अंतिम समय में मुंह से राम निकलता है’ सीएम योगी ने अखिलेश को बताया मारीच?

  • November 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाएं, PM मोदी की कंपनियों से अपील November 19, 2026
  • ‘मोदी है तो मुमकिन है’, चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ने का दावा, जयराम बोले- ‘मेक इन इंडिया अब…’ November 19, 2026
  • महावीर कॉलोनी में 45 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर नकबजन गिरफ्तार November 19, 2026
  • डीएम ने ऑनलाइन स्वगणना कर अभियान की शुरुआत की, लोगों से भागीदारी की अपील November 19, 2026
  • नानौता पुलिस ने महिला तस्कर समेत चार को दबोचा, 1.31 करोड़ की स्मैक बरामद November 19, 2026
  • मतदाता सूची में दूसरे क्षेत्रों के वोट जोड़ने की साजिश का आरोप, एडीएम को सौंपा ज्ञापन November 19, 2026
  • वार्ड-50 में दो नई सड़कों का निर्माण शुरू, विधायक राजीव गुम्बर ने किया शुभारंभ November 19, 2026
  • कांग्रेसजनों ने मनाई इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन November 19, 2026
  • आईएमए की जनरल बॉडी बैठक में आईसीयू संचालन पर हुई चर्चा, तीन वरिष्ठ चिकित्सक सम्मानित November 19, 2026
  • योग प्रतियोगिता में गोचर महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, महिला टीम प्रथम और पुरुष टीम रही द्वितीय November 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021