‘PM Modi न होते तो हम नहीं बचते’, Qatar से रिहा होकर लौटे पूर्व भारतीय नौसैनिकों ने सुनाई आप बीती; बताया कैसे छूटे
![‘PM Modi न होते तो हम नहीं बचते’, Qatar से रिहा होकर लौटे पूर्व भारतीय नौसैनिकों ने सुनाई आप बीती; बताया कैसे छूटे](https://24city.news/wp-content/uploads/2024/02/12_02_2024-qatar_navy_soldier_23651163.webp)
नई दिल्ली। कतर में कई महीनों की पीड़ादायक कैद झेलने के बाद आज आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया। इनमें से 7 भारतीय वापस अपने वतन लौट आए हैं। ‘जासूसी’ के आरोप में मौत की सजा पाने वाले इन पूर्व नौसैनिकों ने रिहाई के लिए पीएम मोदी की खूब प्रशंसा की है।
आज तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सभी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
मोदी न होते तो हम नहीं बचते
भारत लौटे एक पूर्व नैसैनिक ने कहा कि यदि पीएम मोदी और भारत सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप और निरंतर राजनयिक प्रयास नहीं करती तो उन्हें रिहा नहीं किया गया होता। नई दिल्ली से निरंतर राजनयिक हस्तक्षेप और कानूनी सहायता के बाद उनकी मौत की सजा को जेल की सजा में बदल दिया गया।
बताया कैसे छूटे
एएनआई से बात करते हुए, पूर्व नौसेना कर्मी ने बताया कि पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के सामने उनकी सजा की बात रखी और आठों भारतीयों की रिहाई के लिए अथक राजनयिक प्रयास किए।
पूर्व नौसेना कर्मी ने कहा,
आखिरकार सुरक्षित और स्वस्थ घर वापस आकर मुझे राहत और खुशी महसूस हो रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि यह संभव नहीं होता अगर हमारी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनका व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं होता। मैं अपना आभार भी व्यक्त करना चाहता हूं।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |