shobhit University Gangoh
 

मानदेय वृद्धि व नियमितीकरण की मांग को लेकर समूह सखियों ने किया धरना-प्रदर्शन

मानदेय वृद्धि व नियमितीकरण की मांग को लेकर समूह सखियों ने किया धरना-प्रदर्शन
  • सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर धरना देती समूह सखी।

सहारनपुर। जनता देश संगठन व समूह सखी संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की। समूह सखी संघर्ष समिति से जुड़ी महिलाएं आज जनता देश संगठन के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंची जहां उन्होंने हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गई।

इस दौरान जनता देश संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार फौजी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए कहा कि समूह सखी महिलाओं जोकि पिछले काफी सालों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभाग में कार्यरत हैं, को उचित वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि इन समूह सखी महिलाओं से हर क्षेत्र में कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हें बहुत ही न्यूनतन वेतन 800 रूपए प्रति माह दिया जाता है जोकि बिल्कुल भी उचित नहीं है। जबकि महानगर में होने वाली किसी भी बैठक/कार्यक्रम में उनके कम से कम 50 रूपए प्रतिदिन खर्च हो जाते हैं जो उन्हें स्वयं निर्वहन करना पड़ता है। इस कावरण यह महिलाएं अपना जीवन यापन सही तरीके से नहीं कर पा रही है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की कि समूह सखी महिलाओं का बेसिक वेतन 18 हजार रूपए प्रति माह किया जाए तथा विभाग में स्थायी नियुक्ति कर सभी सुविधाएं दिलाई जानी चाहिए।

समूह सखी संघर्ष समिति की अध्यक्ष बबीता कश्यप ने कहा कि यदि सरकार महिलाओं की मांगों क समाधान नहीं करती तो संगठन कड़ा उठाने को मजबूर होगा। धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता मांगेराम कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विंग सुश्री पिंकी पवन शिंदे, श्रीमती बबीता देवी कश्यप, अध्यक्षा समूह सखी राजेश्वर दास सैनी, मुख्य सलाहकार जेडीएस प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बर्मन, समूह सखी कविता, उषा, फूलबानो, अनीता, उमा देवी, दीपमाला, कोमल, सोनिया, मधुबाला, संजीता आदि मौजूद रही।

Jamia Tibbia