भव्य मंगल जल कलश यात्रा निकाली

- सहारनपुर में मंगल जल कलश यात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। महानगर के उमा महेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम दरबार की स्थापना के उपलक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य मंगल जलकलश यात्रा निकाली गई। महानगर के उमा महेश्वर मंदिर में श्रीराम दरबार की स्थापना के उपलक्ष में निकाली गई भव्य मंगल जलकलश यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर चल रही थी। मंगल कलश यात्रा में बैंडबाजे पर बज रही धुनें माहौल को भक्तिमय बना रही थी। भव्य मंगल जल कलश यात्रा महानगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जलकलश यात्रा में पं. अनिल शर्मा, रामप्रसाद वशिष्ठ, रविंद्र गोयल, अरविंद गुप्ता, संतोष, भगवती, विमला, राखी, ममता, रजनी, लक्ष्मी आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।