धूमधाम के साथ मनाया द्वितीय स्थापना दिवस

धूमधाम के साथ मनाया द्वितीय स्थापना दिवस
  • सहारनपुर में धीमान ब्राह्मण महासभा के समारोह में प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित करते आयोजक।

सहारनपुर। भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजी. अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व समाजसेवा की शपथ दिलाई गई। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान खतौली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रीना धीमान नवी मुम्बई, कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेवराज कुमार ने संयुक्त रूप से भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर लाल धीमान खतौली ने कहा कि महासभा का लक्ष्य धीमान समाज के प्राचीन गौरव को हासिल करने के लिए उन्हें एक मंच पर संगठित करना है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजी. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि महासभा के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा तथा धीमान समाज को उनकी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजी. अशोक कुमार शर्मा, संरक्षक सत्यप्रकाश धीमान सहारनपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष स. बलविंदर सिंह मुजफ्फरनगर, राजेश धीमान सहारनपुर, शशिकांत धीमान सहारनपुर, प्रदेश सचिव रमेश चंद शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद धीमान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधीर सोहल, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रेणु धीमान सम्भालका, प्रदेश महासचिव कमलकांत धीमान घरौंडा, उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष अरूण धीमान ज्वालापुर, प्रदेश सचिव रवि धीमान देहरादून, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र धीमान देहरादून, रामकुमार शर्मा कनखल, अनिल धीमान रूड़की, सभासद नाथूराम शर्मा लक्सर व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष संजय धीमान लुधियाना को पद व समाजसेवा की शपथ दिलाई।

समारोह में डीएवी कालेज रूड़की के उपप्राचार्य डा. मंजुल धीमान, दयानंद विद्यापीठ अजमेर के निदेशक डा. नरेश धीमान, सूचना वैज्ञानिक डा. अनिल धीमान हरिद्वार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीना धीमान मुम्बई, कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के कुलपति डा. बलदेवराज धीमान को धीमान विभूषण, प्रवीण धीमान खतौली व पं. हुकमचंद धीमान हिमाचल प्रदेश, डा. एस. सी. धीमान सहारनपुर को धीमान शिरोमणि, समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा जगदेव को धीमान रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह को महासभा के संस्थापक श्रवण धीमान, पं. केदार धीमान ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पदम प्रकाश धीमान चंडीगढ़, ओमकैलाश धीमान हरिद्वार, सुरेंद्र शर्मा मुरादाबाद, पवन धीमान मेरठख् अशोक धीमान बिजनौर, पं. गोपाल धीमान बिजनौर, मनोज शर्मा गाजियाबाद, कल्पना धीमान दिल्ली, पार्षद भीष्म धीमान मुजफ्फरनगर, रोशन धीमान राजपुरा, उमेश धीमान भगवानपुर, राजेंद्र कुमार सहारनपुर, रमेश चंद धीमान, डा. पवन धीमान डंडोलीखेड़ा, मा. ज्योति प्रसाद धीमान, संदीप धीमान नकुड़, प्रकाश चंद धीमान, लीलाधर धीमान समेत सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह का संचालन राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र धीमान एडवोकेट रूड़की व केदार धीमान हरिद्वार ने किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे