श्रीमद भागवत कथा के उपलक्ष में निकाली भव्य मंगल जल कलश यात्रा

श्रीमद भागवत कथा के उपलक्ष में निकाली भव्य मंगल जल कलश यात्रा
  • सहारनपुर में उमा महेश्वर मंदिर में शोभायात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं।

सहारनपुर। उमा महेश्वर मंदिर के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में मंगल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सिर पर जल मंगल कलश लेकर चल रही थी। दिल्ली रोड स्थित अनुराग विहार बैंक कॉलोनी सालासर धाम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में भव्य जल मंगल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सिर पर जल मंगल कलश सिरोधार्य कर चल रही थी। शोभायात्रा महानगर के विभिन्न मौहल्लों से होती हुई पुन: दिल्ली रोड होते हुए अनुराग विहार में सम्पन्न हुई। इस दौरान मार्ग में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पं. अनिल शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के स्वर्णमात्र से ही मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा प्रत्येक जगह होनी चाहिए क्योंकि इससे हमारे धर्म का प्रचार होता है और लोगों को धर्म व संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि कथा 14 मई तक चलेगी तथा प्रत्येक दिन दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। कथा का गुणगान गुणगान कथाव्यास संतोष कुकरेती के श्री मुख से होगा। मंगल कलश यात्रा में पवन त्यागी, अनिल कुमार, शिवकुमार, अवनीश कुकरेती, अनिल जोशी, हरिशंकर, नरेश, विक्रम सिंह, विजयपाल, शोली गुप्ता, संदीप कश्यप, रामकुमार सैनी, सतीश सैनी, रविंद्र सैनी, मीनू शर्मा, अनिल चौधरी, आशा चौधरी, अशोक गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सोमपाल कश्यप, देवेंद्र शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे