• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का औरैया और सीएम योगी आदित्यनाथ का बागपत दौरा

  • July 29, 2021
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का औरैया और सीएम योगी आदित्यनाथ का बागपत दौरा
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गुरुवार को औैरैया का दौरा है। सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। वहां से वह गुरुवार को बागपत का दौरा करेंगे। यहां पर उनका जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ सिसाना गांव के भ्रमण का कार्यक्रम है। दौरे के बाद उनकी दिल्ली वापसी होगी।

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गुरुवार को औैरैया का दौरा है। वह औरैया में वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करने के साथ ही टीबी से संक्रमित बच्चों को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। वहां से वह गुरुवार को बागपत का दौरा करेंगे। बागपत के दौरे के बाद उनकी दिल्ली वापसी होगी जहां पर बुधवार से जारी भाजपा के सांसदों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चल रही बैठक में शामिल होंगे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गुरुवार को औरैया का दौरा है। लखनऊ से चलने के बाद वह करीब 11 बजे औरैया पहुंचेंगी। यहां के आनेपुर में उनका वृद्धा आश्रम का निरीक्षण का कार्यक्रम है। इसके बाद वह गेल के आशियाना सभागार में टीबी से संक्रमित बच्चों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल करीब एक बजे महिला स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक करेंगी। उनकी दिन में 3.15 बजे लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम को नई दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसदों के साथ बैठक में शामिल हैं। बैठक आज शाम को फिर होनी है, इसी बीच खाली समय का उपयोग करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत के दौरे का कार्यक्रम बनाया है। दिल्ली से हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत दौरे पर पहुंचेंगे। यहां पर उनका जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही सिसाना गांव के भ्रमण का कार्यक्रम है। गांव का भ्रमण समाप्त करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यहां पर जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। इस बैठक के बाद करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली रवाना होंगे।

बागपत में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में भी व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। सिसाना गांव में फोर्स तैनात की गई है और सरकारी स्कूल को सजाया गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी

हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी

  • May 1, 2026
‘काम के बदले देना होगा दाम…नहीं तो सरकार करेगी काम तमाम’, मजदूर दिवस पर CM योगी का साफ संदेश

‘काम के बदले देना होगा दाम…नहीं तो सरकार करेगी काम तमाम’, मजदूर दिवस पर CM योगी का साफ संदेश

  • May 1, 2026
‘गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान…’, अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर की सीधी चुनौती

‘गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान…’, अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर की सीधी चुनौती

  • May 1, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने की आ गई तारीख, IndiGo की होगी पहली उड़ान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने की आ गई तारीख, IndiGo की होगी पहली उड़ान

  • May 1, 2026
‘मैंने अपनी मां को डूबते हुए देखा’, जबलपुर क्रूज हादसे में बचे युवक ने बयां किया दर्द

‘मैंने अपनी मां को डूबते हुए देखा’, जबलपुर क्रूज हादसे में बचे युवक ने बयां किया दर्द

  • May 1, 2026
‘बिहार का नाम बदलकर…’, सम्राट सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला, जानिए क्या कुछ कहा

‘बिहार का नाम बदलकर…’, सम्राट सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला, जानिए क्या कुछ कहा

  • May 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हज यात्रियों के इस मुद्दे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी May 1, 2026
  • ‘काम के बदले देना होगा दाम…नहीं तो सरकार करेगी काम तमाम’, मजदूर दिवस पर CM योगी का साफ संदेश May 1, 2026
  • ‘गरीब-गुरबा की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान…’, अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर की सीधी चुनौती May 1, 2026
  • अखिल भारतीय त्रिदिवसीय संत एवं ज्योतिष विद्वान समारोह में 822 विद्वानों का भव्य सम्मान May 1, 2026
  • हरदोई के संमबीम स्कूल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण कड़े शब्दों में की निंदा May 1, 2026
  • एन्टीबायोटिक्स का उपयोग सही मात्रा,सही समय तक ही करें: डा.वाईपी सिंह May 1, 2026
  • सफर देह से रूह और सहारनपुर से संसार तक May 1, 2026
  • सामाजिक संगठन की पहचान के नए मानक स्थापित करेंगे: गोवेंद्र सिंह May 1, 2026
  • श्री करुणा बिहारीं जी के अष्टम ब्याहुला महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब May 1, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन May 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021