फ्रांस ने भारत को अब तक 3 राफेल लड़ाकू विमान सौंपे, पायलट-टेक्नीशियंस का प्रशिक्षण शुरू: सरकार

फ्रांस ने भारत को अब तक 3 राफेल लड़ाकू विमान सौंपे, पायलट-टेक्नीशियंस का प्रशिक्षण शुरू: सरकार

नई दिल्ली. फ्रांस ने भारत को 3 राफेल जेट उपलब्ध करा दिए हैं। ये अभी फ्रांस में ही हैं और इनका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के पायलटों और टेक्नीशियंस के प्रशिक्षण में किया जा रहा है। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने लोकसभा में बुधवार को दी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को फ्रांस स्थित एयरबेस पर पहला राफेल जेट हासिल किया था। हालांकि, बाकी दो विमान कब सौंपे गए यह नहीं बताया गया।

चार राफेल जेट की पहली खेप मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी। भारत और फ्रांस ने सितंबर 2016 में 36 राफेल जेट के लिए 58 हजार करोड़ रुपए की डील की थी।

मोदी सरकार ने राफेल डील 2.86% कम कीमत में की

नाइक के मुताबिक, मीडियम मल्टी-रोल कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) डील को लेकर यूपीए सरकार ने सौदेबाजी की थी, जिस पर 2014 की शुरुआत तक चर्चा हुई, मगर बात नहीं बन पाई। इसके बाद हुई डील में राफेल जेट की कीमत 2.86% कम थी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे