सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निकाला रोड शोड, भाजपा पर बोला हमला

सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निकाला रोड शोड, भाजपा पर बोला हमला
  • सहारनपुर में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकालते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने आज समाजवादी पार्टी के सहारनपुर नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड शो निकालकर रिकार्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर वायदाखिलाफी कर जनता का शोषण करने का आरोप भी लगाया। नगरीय निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर पहुंंचे। हालांकि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी के भी सपा गठबंधन प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में आयोजित होने वाले रोड शो में शामिल होने का प्रचार- प्रसार किया गया था परंतु रोड शो में जयंत चौधरी नहीं पहुंचे जिस कारण राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं गूंजने लगी हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण ने सहारनपुर नगर निगम के सपा गठबंधन प्रत्याशी नूर हसन मलिक के नेतृत्व में आयोजित रोड शो रेंच का पुल, रांघड़ों का पुल, बंजारों का पुल, कम्बोह का पुल होते हुए गोल कोठी पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान गाड़ी पर एक युवक के चढऩे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस कारण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठाए गए।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सस्ती शिक्षा देने का वायदा किया था परंतु आज शिक्षा के हालात क्या है, इससे जनता पूरी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सहारनपुर जिले के पिलखनी में मौलाना महमूदुल हसन राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की गई थी ताकि सहारनपुर जनपद की जनता को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके तथा उन्हें गम्भीर बीमारियों के लिए अन्यत्र न जाना पड़े परंतु भाजपा के शासनकाल में मेडिकल कालेज में जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता का बेवकूफ बनाने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि सहारनपुर के सर्वांगीण विकास के लिए सपा के प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का काम करें ताकि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके।

इस दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सपा गठबंधन प्रत्याशी नूर हसन मलिक को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अल खान, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक संजय गर्ग, सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष चा.ै अब्दुल वाहिद, पूर्व मंत्री सरफराज खान, मांगेराम कश्यप, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह, विजेश शर्मा, प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहट, हनीफ तेली, मौ. आजम शाह, हसीन कुरैशी, वेदपाल पटनी, रोहित राणा, संदीप उर्फ अच्छन यादव, नवाब यादव सहित भारी संख्या में सपा व आसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व अम्बाला रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर मुखिया के आवास पर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जोरदार स्वागत किया गया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे