शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग में यादगार बनी फेयरवेल पार्टी
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 30-05-2026 दिन शनिवार को स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी “फॉरएवर कनेक्टेड” का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं डीन, रिसर्च एंड एसबीईएस प्रो०(डॉ) राजीव दत्ता ने पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की गई।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी. एस. सिद्धू ने अपने शुभकामना सन्देश में कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्रों को अनेक शुभकामनाएं दी और छात्रों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अतिथियों द्वारा फेयरवेल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमे बी.एस.सी तृतीय वर्ष से मिस्टर फेयरवेल ऋतिक व मिस फेयरवेल प्रियांशी गर्ग रही। वहीं एम.एस.सी तृतीय वर्ष से मिस्टर फेयरवेल सौरभ चौधरी व मिस फेयरवेल ख़ुशी पुंडीर रही। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. गरिमा वर्मा, पारुल सैनी एवं अनम चौधरी के नेतृत्व में व एमएससी एवं बीएससी के छात्रों द्वारा सफतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ऋषभ चित्रांशी, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. सरिता शर्मा, अंकुर चौहान, सोनाली राव, अक्षित कुमार और राजकुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।

