• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्‍ट्रपति, पीएम मोदी बोले- भारत ने लिखा इतिहास

  • July 21, 2022
द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्‍ट्रपति, पीएम मोदी बोले- भारत ने लिखा इतिहास
  • राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने बृहस्पतिवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50 फीसद का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही उनके राष्‍ट्रपति पद पर निर्वाचित होने का रास्‍ता साफ हो गया है।

नई दिल्ली। Droupadi Murmu Becomes The 15th President of India: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने बृहस्पतिवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50 फीसद का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही उनके राष्‍ट्रपति पद पर निर्वाचित होने का रास्‍ता साफ हो गया है। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 521 मत प्राप्‍त हुए।

सभी वोटों की गिनती के बाद उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। मुर्मू को पहले ही 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो 18 जुलाई को हुए चुनाव में डाले गए कुल वैध वोटों के आधे से अधिक हैं। रिटर्निंग अधिकारी पीसी मोदी ने घोषणा की कि मुर्मू को पहले ही कुल वैध वोटों का 53 प्रतिशत से अधिक प्राप्त हो चुका है। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतों की गिनती अभी चल रही है। अब तक के हर दौर की मतगणना में मुर्मू को दो तिहाई से ज्यादा वोट मिले हैं।

राज्यसभा महासचिव ने बताया कि तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है।

पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- आज भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तो पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की। जेपी नड्डा ने कहा- जनजातीय समाज की महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचना, देश के लिए स्वर्णिम क्षण है।

इसके साथ ही विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्‍होंने कहा- मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। इसी बीच NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के आवास के बाहर जश्न का माहौल है।

 

दो राउंड की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू आगे चल रही हैं। pic.twitter.com/oFWHLdc1I8

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में इस बढ़त पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मूं गांव, गरीब, वंचितों के लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत की देन है कि वह आज उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं।

इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के महुलडीहा में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। रायरंगपुर के महुलडीहा स्थित उनके आवास के बाहर ढोल, नगाड़े की धुन पर पारंपरिक वेशभूषा में लोग नाच-गा रहे हैं।

मालूम हो कि देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को हुए चुनाव में सांसदों और विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यह देश का 16वां राष्ट्रपति चुनाव रहा जिसमें मतदाता सूची में शामिल 4,796 सांसदों एवं विधायकों में से 98.9 प्रतिशत ने वोट डाले थे। कई राज्यों में विपक्षी दलों के विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर मुर्मू के पक्ष में वोटिंग किया था। बताया जाता है कि आठ सांसद रहे मतदान से अनुपस्थित रहे थे। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दलों के 17 सांसदों ने मुर्मू के समर्थन में क्रास वोटिंग की है।

 

Post navigation

Prev
Next
इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- “जनता का गुस्सा बढ़ा तो PM मोदी एक साल भी नहीं टिकेंगे”

इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- “जनता का गुस्सा बढ़ा तो PM मोदी एक साल भी नहीं टिकेंगे”

  • June 8, 2026
राम मंदिर के चढ़ावे पर सियासत तेज: अखिलेश के आरोपों से मचा बवाल, चंपत राय ने दी सफाई

राम मंदिर के चढ़ावे पर सियासत तेज: अखिलेश के आरोपों से मचा बवाल, चंपत राय ने दी सफाई

  • June 8, 2026
राम मंदिर का दरवाजा किधर है…? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल

राम मंदिर का दरवाजा किधर है…? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल

  • June 8, 2026
INDIA गठबंधन की आज अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा; राहुल, ममता और अखिलेश समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

INDIA गठबंधन की आज अहम बैठक, TVK की एंट्री की चर्चा; राहुल, ममता और अखिलेश समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

  • June 8, 2026
‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

  • June 7, 2026
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें

मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें

  • June 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: के.एल. अरोड़ा June 8, 2026
  • पर्यावरण संरक्षण को कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान June 8, 2026
  • सिखों पर हमले की निंदा, की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग June 8, 2026
  • डीआरयूसीसी की बैठक में सहारनपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने पर किया गया विचार-विमर्श June 8, 2026
  • शिविर में एनसीसी कैडेट्स को दिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण June 8, 2026
  • 14 जून को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित: चौ. नीरपाल June 8, 2026
  • पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों का सहारा बना गुर्जर भवन June 8, 2026
  • TMC में टूट के बीच ममता बनर्जी का विपक्षी दलों को बड़ा संदेश, बोलीं- ‘इंडिया गठबंधन चाहे तो मुझे Utilize कर सकता है’ June 8, 2026
  • जिलाधिकारी ने अपरजिलाधिकारी को उपनिबंधन कार्यालय के लिये नये स्थलो का निरिक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये June 8, 2026
  • उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसएसपी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, लिया गया सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा June 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021