मेरठ में छात्रा से हैवानियत के बाद मौत : कोर्ट ले जाते वक्त हेड कांस्टेबल की पिस्टल छिनकर फरार हुआ आरोपित
मेरठ । सरधना थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म व मौत के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए दो आरोपितों को पकड़कर कोर्ट ले जा रही थी। इसी बीच में एक आरोपित ने मौका देखकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। फरार होकर आरोपित पास के गांव में ही छिप गया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश करने लगी। काफी तलाश के बाद आरोपित को पुलिस ने देखा। जिसके बाद बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित हेड कांस्टेबल सितम सिंह की पिस्टल छिनकर फरार हुआ था।
लाखन व विकास को आज कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, आरोपी लखन पुलिस कस्टडी से भाग गया। सूचना फ़्लैश होने पर मेरठ की सर्विलांस टीम व सरधना थाना पुलिस की कपसाड गांव में आरोपी लखन की तलाश में कॉम्बिग की। जिसके बाद मुठभेड़ के बाद आरोपी लखन गिरफ्तार कर लिया। लाखन के पैर में गोली लगी है।
दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपितों को पुलिस तलाश कर रही है। इनके पीछे भी टीम लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का जल्द राजफाश कर दिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पकड़ लिया था। जिसके बाद आज इन दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी।
क्या था मामला
गुरूवार शाम को ट्यूशन जाते वक्त दसवीं की छात्रा से चार आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की घटना एक पुरानी हवेली में ले जाकर की गई थी। जहां पर लोग दिन में भी जाने से डरते हैं। किशोरी करीब एक घंटे तक चींखती चिल्लाती रही पर किसी ने भी उसकी आवाज नहीं सुनी और न ही हैवानों को ही दया आई। आहत होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले दो को पकड़ लिया था।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |