• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Death Due to COVID-19: औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का निधन, प्रकाश द्विवेदी भी पॉजिटिव

  • April 23, 2021
Death Due to COVID-19: औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का निधन, प्रकाश द्विवेदी भी पॉजिटिव
  • Death Due to COVId-19 औरैया सदर से भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव टालने की मांग कर रहे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं।

लखनऊ । योगी आदित्यनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के बाद अब एक विधायक ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। औरैया सदर से भाजपा सदर विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पंचायत चुनाव टालने की मांग कर रहे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कोरोना वायरस के संक्रमण में हैं। वह बांदा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।

औरैया जिले से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर का कोरोना वायरस के संक्रमण में आने के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। छात्र जीवन मे खो-खो के अच्छे खिलाड़ी रहे दिवाकर ने शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज के मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वह चार दिन से भर्ती थे। औरैया सदर से विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हेंं मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। औरैया में हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हेंं मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन का निधन: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नारायण सिंह सुमन का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया।  पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन भी एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल में चल रहा है।

उनकी बेटी का कल रात निधन हो गया था जबकि पत्नी ने तीन दिन पहले नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। नारायण सिंह सुमन के परिवार पर कोरोना का कहर बरपा है। पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन की धर्मपत्नी एवं पूर्व एमएलसी डॉ. स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन की मां कलावती देवी सुमन का 64 वर्ष की उम्र में सुबह तीन बजे नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थीं। नारायण सिंह सुमन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के अनुज थे। रामजी लाल सुमन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनका एत्मादपुर के एफएच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी संक्रमित: बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में इन दिनो कोरोना की भयावहता बताते हुए पंचायत चुनाव टालने की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखने वाले बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी फिलहाल बांदा में अपने घर में ही आइसोलेट हैं और डॉक्टर्स की सलाह अनुसार दवा ले रहे हैं।

तीन दिन पहले ही भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर पंचायत चुनाव पर तत्काल रोकने की मांग की थी। उनका मानना था कि कोरोना संक्रमण से गांवों में लोग मर रहे हैं। प्रदेश में हालत खराब है, चुनाव रोके जाने चाहिए, लोगों की जान बचाना जरूरी है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्वीट किया ता कि बांदा में एक महिला भाजपा प्रत्याशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है और दूसरे प्रत्याशी अस्पताल में हैं। गांव गांव हालात भयावह है, चुनाव प्रचार से फिजिकल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नहीं रह गए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
मुलायम सिंह यादव पर नंदकिशोर गुर्जर की विवादित टिप्पणी, सपा बोली- ‘विधायक की सदस्यता रद्द हो, माफी मांगें’

मुलायम सिंह यादव पर नंदकिशोर गुर्जर की विवादित टिप्पणी, सपा बोली- ‘विधायक की सदस्यता रद्द हो, माफी मांगें’

  • August 31, 2026
छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने को केंद्र की SC में अर्जी, CJP ने कसा तंज; अभिजीत दीपके ने शेयर की आंबेडकर की तस्वीर

छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने को केंद्र की SC में अर्जी, CJP ने कसा तंज; अभिजीत दीपके ने शेयर की आंबेडकर की तस्वीर

  • August 31, 2026
नेपाल की तबाही के बीच दूतावास पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- ‘सुख-दुख के साथी के रूप में भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा’

नेपाल की तबाही के बीच दूतावास पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- ‘सुख-दुख के साथी के रूप में भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा’

  • August 31, 2026
‘STF नहीं, स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; फर्जी एनकाउंटर और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप

‘STF नहीं, स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; फर्जी एनकाउंटर और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप

  • August 31, 2026
मायावती ने 2027 चुनाव की तैयारियों पर कसी कमर, बोलीं- ‘साम, दाम, दंड, भेद और प्रलोभनों का करना होगा मुकाबला’

मायावती ने 2027 चुनाव की तैयारियों पर कसी कमर, बोलीं- ‘साम, दाम, दंड, भेद और प्रलोभनों का करना होगा मुकाबला’

  • August 31, 2026
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर संजय राउत का BJP-RSS से सवाल, बोले- ‘राहुल गांधी ने आखिर किया क्या?’

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर संजय राउत का BJP-RSS से सवाल, बोले- ‘राहुल गांधी ने आखिर किया क्या?’

  • August 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पिलखनी स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा August 31, 2026
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को समुचित चिकित्सा सुविधा देने की मांग August 31, 2026
  • स्वास्थ्य योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें अधिकारी: सीडीओ August 31, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण August 31, 2026
  • बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों के कार्यक्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था August 31, 2026
  • पीएनबी करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने से हड़कंप, करीब 7.40 करोड़ के गबन का आरोप August 31, 2026
  • महापौर ने किया नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ August 31, 2026
  • सहारनपुर मंडल को मिला पहला सरकारी विश्वविद्यालय आधारित स्टार्टअप इनक्यूबेटररू विमला वाई August 31, 2026
  • मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में दबोचा एक शातिर गौकश August 31, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना August 31, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021