• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा संजय गांधी पीजीआइ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी पहले से थीं भर्ती

  • April 27, 2021
COVID-19 in UP: उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा संजय गांधी पीजीआइ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी पहले से थीं भर्ती
Dinesh Sharma
  • Dy CM Dr Dinesh Sharma Admitted in COVID Hospital उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को मंगलवार को संजय गांधी पीजीआइ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा को बीते शनिवार को ही संजय गांधी पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने वाले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को मंगलवार को संजय गांधी पीजीआइ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा को बीते शनिवार को ही संजय गांधी पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दोपहर में ट्वीट से बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकता के लिए स्वयं के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं। डॉ. दिनेश शर्मा बीती 21 अप्रैल को पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे। डॉ. जयश्री शर्मा को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।

डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि विगत दिनों मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के उपरांत डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही आइसोलेट था, आज बेहतर चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। मुझे विश्वास है की आप सभी की शुभकामनाओं से शीघ्र ही सीएम योगी आदित्यनाथ के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा। ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुन: दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 21 अप्रैल को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ उनकी पत्नी जयलक्ष्मी शर्मा की कोरोना वायरस संक्रमण की टेस्ट रिपोर्ट बीती 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ऐशबाग में पैतृक आवास में होम आइसोलेशन में थीं। विधान परिषद सदस्य डॉ.दिनेश शर्मा की 53 वर्षीय पत्नी चार दिन से होम आइसोलेशन में थीं।

 

Post navigation

Prev
Next
मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन

  • September 21, 2026
मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी

  • September 21, 2026
दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में

  • September 21, 2026
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर

  • September 21, 2026
नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान

नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान

  • September 21, 2026
‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना

‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना

  • September 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मेरठ में युवाओं से संवाद करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, संगठन पर भी मंथन September 21, 2026
  • गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान September 21, 2026
  • मुजफ्फरनगरः ‘हिम्मत है तो बताएं कि…’, सपा पर बरसे जयंत चौधरी September 21, 2026
  • दिल्ली SIR में बड़े नामों को नोटिस, आडवाणी-जैशंकर-धनखड़ भी सूची में September 21, 2026
  • यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव, विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर September 21, 2026
  • नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, गठबंधन पर कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान September 21, 2026
  • ‘यूपी में अघोषित इमरजेंसी के हालात’, चंद्रशेखर आजाद ने साधा निशाना September 21, 2026
  • DUSU चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, तीन पदों पर कब्जा September 19, 2026
  • गांधी पार्क में श्रीरामलीला महोत्सव के लिए हुआ बल्ली पूजन September 19, 2026
  • 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी कुराश, भारोत्तोलन एवं जूडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021