• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Coronavirus: गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, पहली से नौवीं व 11वीं के छात्र बिना परीक्षा होंगे प्रमोट

  • April 15, 2021
Coronavirus: गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, पहली से नौवीं व 11वीं के छात्र बिना परीक्षा होंगे प्रमोट
  • Coronavirus गुजरात में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 मई तक स्थगित कर दी है। कक्षा एक से नौ कक्षा 11 के बच्चों को मास प्रमोशन का भी निर्णय किया गया।

अहमदाबाद । गुजरात सरकार ने वीरवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 15 मई तक स्थगित कर दी है। कक्षा एक से नौ, कक्षा 11 के बच्चों को मास प्रमोशन का भी निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुजरात शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 व कक्षा 12 की 10 मई से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित रखने का निर्णय किया गया है। 15 मई को स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा उसके बाद ही परीक्षाओं की तिथि का निर्धारण किया जाएगा। राज्य सरकार ने कक्षा एक से कक्षा नौ के विद्यार्थियों को तथा कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं को मास प्रमोशन देने की घोषणा की है।

गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7410 नए मामले सामने आए। 2642 लोग डिस्चार्ज हुए और 73 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मामले 3,67,616 हैं। कुल 3,23,371 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 34,555 हैं। कोरोना से अब तक 4,922 की मौत हुई है। पिछले कुछ समय से प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुजरात उच्‍च न्‍यायालय ने दो दिन पहले ही कोरोना के प्रबंधन को लेकर राज्‍य सरकार को खरी खोटी सुनाई थी, सरकार बेड की संख्‍या, ऑक्‍सीजन, रेमडेसीवर इंजेक्‍शन आदि की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍थाएं कर रही हैं, लेकिन सूरत व अहमदाबाद में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

अहमदाबाद व सूरत शहर में कोरोना फिर कहर बनकर टूटा है। संक्रमण के केसों ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि श्‍मशानों में जहां 10 से 12 घंटे की वेटिंग है, वहीं कब्रिस्‍तान में जेसीबी से खुदाई कराकर एडवांस में कब्रें तैयार की जा रही हैं। अहमदाबाद के सीएनजी संचालित शवदाह गृह में 10-12 घंटे की वेटिंग चल रही है। उधर, सुरेंद्रनगर जिले के लींबडी कस्‍बे में सात दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया। व्‍यापार मंडल ने श्‍मशान ग्रह में लोगों से शवदाह के लिए ल‍कड़ियां दान करने की भी अपील की है। सूरत के रामपरा कब्रिस्‍तान के प्रबंधक मोहम्‍मद आसिफ बताते हैं कि पहले दो-तीन शव आते थे, लेकिन अब 10-12 रोज आते हैं। एक कब्र खोदने में छह-सात घंटे लगते हैं। मजदूरों की कमी के कारण अब जेसीबी से एडवांस में कब्रें खुदवा कर रख रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में गुजरात में कोरोना के 6690 केस सामने आए, जबकि 67 लोगों की मौत हुई।

 

Post navigation

Prev
Next
नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप

  • August 9, 2026
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021