• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

CM योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में 20 मिनट तक सुनी दिनेश खटीक की एक-एक बात, हर आरोप की कराएंगे जांच

  • July 22, 2022
CM योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में 20 मिनट तक सुनी दिनेश खटीक की एक-एक बात, हर आरोप की कराएंगे जांच
  • UP Latest News राज्यमंत्री दिनेश खटीक का दावा है कि उन्होंने सीएम योगी को सारी अनियमितताएं बता दी हैं। हर आरोप की जांच का आश्वासन मिला है। प्रमुख सचिव से भी जवाब-तलब किया है। दिनेश खटीक की बातों को सुनने के बाद सीएम ने उनका त्याग-पत्र अस्वीकार कर दिया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार और अफसरों द्वारा मंत्री की अनदेखी के उठाए गए मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बेहद गंभीरता से लिया है। गुरुवार को मिलने के लिए पहुंचे दिनेश खटीक की एक-एक बात सीएम योगी ने बंद कमरे में सुनी। इसके बाद विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव अनिल गर्ग के सामने भी बातचीत की।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक का दावा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सारी अनियमितताएं बता दी हैं। हर आरोप की जांच का आश्वासन मिला है। साथ ही प्रमुख सचिव से भी जवाब-तलब किया गया है। खटीक की बातों को सुनने के बाद सीएम योगी ने उनका त्याग-पत्र अस्वीकार कर दिया है।

जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री दिनेश खटीक के त्याग पत्र की चर्चा मंगलवार शाम से ही शुरू हो गई थी। बुधवार को उनके द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भेजा गया त्याग-पत्र भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। भ्रष्टाचार, अफसरों द्वारा बात न सुनने और दलित मंत्री होने की वजह से भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी।

इसके बाद उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की चर्चा चलती रही, लेकिन बुधवार को वह दिल्ली पहुंच गए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर पूरा मामला बताया। संभवत: वहां से भी इस मामले में हस्तक्षेप किया गया, जिसके बाद गुरुवार दोपहर में दिनेश खटीक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचे।

यहां लगभग 20 मिनट तक सीएम योगी आदित्यनाथ से अकेले में उनकी बात हुई। इस दौरान उन्होंने अनियमितताओं का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि राज्यमंत्रियों की बात अधिकारी नहीं सुनते, जिससे अपमानजनक स्थिति बन गई है। थोड़ी देर बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और प्रमुख सचिव अनिल गर्ग भी मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। दिनेश ने उनके सामने भी कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते। उठाते हैं तो बीच में काट देते हैं।

इस पर सीएम योगी ने प्रमुख सचिव से जवाब-तलब कर लिया। दिनेश खटीक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी आरोपों पर जांच कराने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही प्रमुख सचिव को निर्देश दिया कि कोई शिकायत मिले तो उसकी तुरंत जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस बातचीत में कई विषयों पर चर्चा हुई। आखिरकार मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया। वह राज्यमंत्री बने रहेंगे।

सीएम से बातचीत में दिनेश ने अपने विधानसभा क्षेत्र हस्तिनापुर के पिछड़ेपन का विषय भी रखा। यहां से निकलकर वह अपने सरकारी आवास पर पहुंचे और रात लगभग आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई : एक-एक बिंदु पर कार्रवाई के आश्वासन से तमाम संभावनाएं खड़ी हो गई हैं। दरअसल, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते विभाग के ही कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को भेजे त्याग-पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दलित होने के कारण मंत्री से भेदभाव करने और बात न सुनने के आरोपित सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और विभागाध्यक्ष एके सिंह को हटाया जा सकता है। तबादलों और नमामि गंगे परियोजना के काम की जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कोई काम न दिए जाने की पीड़ा भी व्यक्त की थी, इसलिए कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री के बीच जल्द ही काम का बंटवारा भी हो सकता है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं को नोटिस, अवमानना केस में जवाब तलब

दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं को नोटिस, अवमानना केस में जवाब तलब

  • May 19, 2026
‘जितने मुसलमान हैं पहले सब हिंदू थे, जो कायर थे वो…’, मंच से ये क्या बोल गए राजा भैया?

‘जितने मुसलमान हैं पहले सब हिंदू थे, जो कायर थे वो…’, मंच से ये क्या बोल गए राजा भैया?

  • May 19, 2026
‘भारत पर क्यों भरोसा करें’, नॉर्वे की पत्रकार ने मानवाधिकारों से जुड़ा पूछा सवाल तो MEA ने दिया दो टूक जवाब

‘भारत पर क्यों भरोसा करें’, नॉर्वे की पत्रकार ने मानवाधिकारों से जुड़ा पूछा सवाल तो MEA ने दिया दो टूक जवाब

  • May 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बीच यूपी में किसानों से योगी सरकार ने की बड़ी अपील

पश्चिम एशिया संकट के बीच यूपी में किसानों से योगी सरकार ने की बड़ी अपील

  • May 19, 2026
योगी सरकार की नई पहल, ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ के तहत छोटे गांवों तक दौड़ेंगी बसें

योगी सरकार की नई पहल, ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ के तहत छोटे गांवों तक दौड़ेंगी बसें

  • May 18, 2026
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह मे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 21 छात्रों का हुआ चयन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह मे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 21 छात्रों का हुआ चयन

  • May 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं को नोटिस, अवमानना केस में जवाब तलब May 19, 2026
  • ‘जितने मुसलमान हैं पहले सब हिंदू थे, जो कायर थे वो…’, मंच से ये क्या बोल गए राजा भैया? May 19, 2026
  • ‘भारत पर क्यों भरोसा करें’, नॉर्वे की पत्रकार ने मानवाधिकारों से जुड़ा पूछा सवाल तो MEA ने दिया दो टूक जवाब May 19, 2026
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच यूपी में किसानों से योगी सरकार ने की बड़ी अपील May 19, 2026
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार May 19, 2026
  • सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की याचिका की खारिज, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते May 19, 2026
  • सीनियर सिटीजंस वैल्फेयर सोसाईटी में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत May 18, 2026
  • जनमणना के लिए निगम में की गयी किट वितरित May 18, 2026
  • टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न May 18, 2026
  • गौरक्षक सोना पण्डित पर हमले व ऑनलाइन धमकी के विरोध में आंदोलन की चेतावनी May 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021