ममता के कालीघाट ऑफिस पहुंची सीआईडी टीम, पूर्व टीएमसी विधायक सब्यसाची दत्ता को आठ दिन की पुलिस कस्टडी

ममता के कालीघाट ऑफिस पहुंची सीआईडी टीम, पूर्व टीएमसी विधायक सब्यसाची दत्ता को आठ दिन की पुलिस कस्टडी

टीएमसी के सत्ता गंवाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाशिए पर आईं ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. मंगलवार को कोलकाता स्थित उनके कालीघाट ऑफिस पर सीआईडी की टीम पहुंची. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टीम उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने के लिए वहां गई थी क्योंकि यहीं पर टीएमसी को एक ऑफिस भी है. यह जाली हस्ताक्षर से जुड़ा मामला है, जिस पर अभिषेक बनर्जी ने हस्ताक्षर किए थे और इसे स्पीकर को सौंपा गया था.

वहीं दूसरी ओर, टीएमसी के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को अदालत ने आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उन्हें जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मंगलवार (9 जून 2026) तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दत्ता जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे और उन्होंने 2018 में शिकायर्तकर्ता से एक करोड़ रुपये से अधिक की मांग की थी.

Leave a Reply