• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

‘चीन-पाकिस्तान पुराने दोस्त, नेहरू के समय हुई थी इसकी शुरुआत’… नटवर सिंह ने राहुल को याद दिलाया इतिहास

  • February 3, 2022
‘चीन-पाकिस्तान पुराने दोस्त, नेहरू के समय हुई थी इसकी शुरुआत’… नटवर सिंह ने राहुल को याद दिलाया इतिहास
  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच घनिष्ठ संबंध 1960 के दशक से ही है। नटवर सिंह ने कहा कि इसकी शुरुआत नेहरू जी के समय से हुई थी। बता दें कि राहुल ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पाकिस्तान और चीन के बीच घनिष्ठता को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेता लगातार उन पर हमला कर रहे हैं। उधर, अब पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

नटवर सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन के बीच मधुर रिश्तों की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू के समय ही हो गई थी। नटवर सिंह ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य है कि सरकार की ओर से कोई भी राहुल गांधी को यह याद दिलाने के लिए नहीं उठा कि उन्होंने जो कहा है वह पूरी तरह से सही नहीं है। 1960 के दशक से चीन और पाकिस्तान घनिष्ठ सहयोगी रहे हैं। इसकी शुरुआत उनके परदादा के समय में हुई थी, जो कश्मीर मुद्दे को यूएन में ले गए थे।’

नटवर सिंह ने आगे कहा, ‘अब हम अलग-थलग नहीं हैं। हमारे पड़ोसियों के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और विदेश नीति विफल नहीं है। हमारे पास एक विदेश मंत्री हैं जिन्होंने अपना सारा जीवन विदेश नीति के मुद्दों से निपटने में बिताया।’

 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया था। राहुल ने कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्‍तान आपस में अधिक करीब आए हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार देश को किसी शहंशाह की तरह चलाने की कोशिश कर रही है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश को आंतरिक और बाहरी मोर्चों पर खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल ने पीएम नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खतरे से खेल रहे हैं। राहुल ने सलाह देते हुए कहा था कि पाकिस्‍तान और चीन को हल्‍के में नहीं लें। आप पहले ही चीन और पाकिस्‍तान को करीब ला चुके हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

  • August 8, 2026
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?

  • August 8, 2026
BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़ August 8, 2026
  • मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा August 8, 2026
  • ‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी August 8, 2026
  • ‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार August 8, 2026
  • ‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी August 8, 2026
  • राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’ August 8, 2026
  • चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत August 8, 2026
  • IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन August 8, 2026
  • पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’ August 8, 2026
  • ‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021